फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   There will be a quiz between students of government and private schools

Tehri News: सरकारी और निजी स्कूलों के छात्रों के बीच होगी प्रश्नोत्तरी

Thu, 14 Dec 2023 04:58 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 14 Dec 2023 04:58 PM IST
विज्ञापन
There will be a quiz between students of government and private schools
शिक्षा की स्थिति सुधारने के लिए विभाग ने की पहल
विज्ञापन

प्रत्येक ब्लॉक में बनाई जा रहे हैं पुस्तकालय
नई टिहरी। सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए जिले के इंटर कॉलेजों में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं अपने-अपने क्षेत्र के निजी स्कूलोें में जाएंगे। वहां इंटर कॉलेज और प्राइवेट स्कूलों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के मध्य संयुक्त रूप से प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। शिक्षा विभाग की ओर से इंटर काॅलेजों के छात्रों को प्राइवेट स्कूलों का विजिट कराने के लिए जल्द ही रोस्टर जारी किया जाएगा। साथ ही स्कूलों मेें माॅर्डन पुस्तकालय का निर्माण किया जा रहा है।
डीएम मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने खंड शिक्षा अधिकारियों को हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट पर विशेष फोकस करने को कहा। गत वर्ष जिन विद्यालयों का रिजल्ट कम रहा उन्हें अलर्ट करने को कहा। पढ़ाई में कमजोर छात्रों पर विशेष ध्यान देने, सैंपल पेपरों के माध्यम से तैयारी करवाने, प्रत्येक मा टेस्ट लेने, जनवरी-फरवरी में प्री-बोर्ड करवाने को कहा।
विज्ञापन

कहा शिक्षा की गुणवत्ता को और निखारने के लिए हर ब्लॉक में एक-एक पुस्तकालय बनाई जा रही है जिसमें बैठक कर छात्र अध्ययन कर सके। कहा कि जिन विद्यालयों में बिजली, पानी और शौचालय की सुविधा नहीं है उनकी सूची एक सप्ताह में उपलब्ध कराएं। स्कूलोें में चल रहे निर्माण कार्यों का स्वयं निरीक्षण करने और जहां कमियां नजर आए उसे संज्ञान में लाने को कहा। मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल ने नवभारत साक्षरता कार्यक्रम, पीएम श्री योजना, समग्र शिक्षा के तहत होने वाली गतिविधियों की जानकारी दी। बैठक में बीईओ एनके हल्दियानी, ओपी वर्मा, श्रीकांत पुरोहित, यशवंत नेगी, सुमेर सिंह कैंतुरा, हिमांशु श्रीवास्तव, विनीता कठैत, पूनम चौहान, मोनिका, अनिल बिष्ट उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed