फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   There was no study in PG college even on the second day

Tehri News: पीजी कॉलेज में दूसरे दिन भी नहीं हुई पढ़ाई

Wed, 04 Sep 2024 06:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 04 Sep 2024 06:57 PM IST
विज्ञापन
There was no study in PG college even on the second day
नई टिहरी। पीजी कॉलेज नई टिहरी को श्रीदेव सुमन विवि का कैंपस बनाने सहित अन्य मांगों के निराकरण नहीं होने पर गुस्साए छात्रों ने दूसरे दिन भी महाविद्यालय के मुख्य गेट का मुख्य ताला नहीं खोला, जिससे महाविद्यालय में का पठन-पाठन का कार्य बाधित रहा है। आंदोलनकारी छात्रों ने शासन-प्रशासन और विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शीघ्र मांगों के निराकरण की मांग की।
विज्ञापन


अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्र एक माह से अधिक समय से महाविद्यालय नई टिहरी को विवि का कैंपस बनाने, कॉलेज में व्यवसायिक पाठ्यक्रमों का संचालन शुरू करने, अंक तालिकाओं में हुई गड़बड़ियों में सुधार करने, चंबा और जाखणीधार के छात्र-छात्राओं के लिए बस सेवा शुरू करने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं।
विज्ञापन

छात्रसंघ अध्यक्ष युवराज सिंह शाह ने कहा कि अभाविप के छात्र गत एक माह से अधिक समय से छात्र-छात्राओं और महाविद्यालय के हित में आंदोलन कर हैं, लेकिन शासन- प्रशासन उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं कर रहा है। इस मौके पर छात्रसंघ महासचिव जीशान खान, प्रदीप भंडारी, मणिका राणा, भारती, प्रियांशु, आदित्य नेगी, राहुल बुटोला, अशुलचंद्रा, मोहन, अनिल नेगी अर्जुन, प्रियांशु आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed