फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   There has been no science teacher at the Upper Primary School in Mad for a year and a half.

Tehri News: उच्च प्राथमिक स्कूल मैड में डेढ़ साल से नहीं है विज्ञान का शिक्षक

Mon, 20 Jul 2026 06:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Mon, 20 Jul 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
There has been no science teacher at the Upper Primary School in Mad for a year and a half.
पदोन्नत होकर आया शिक्षक, ज्वाइनिंग देने के बाद से गायब
विज्ञापन

नई टिहरी। जौनपुर ब्लॉक में दशज्यूला पट्टी के राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल मजेपुर मैड में डेढ़ साल से विज्ञान विषय का शिक्षक नहीं है जिससे छात्राओं की पढ़ाई खासी प्रभावित हो रही है। क्षेत्र के ग्रामीणों ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि स्कूल में डेढ़ साल पहले एक शिक्षक ने ज्वाइनिंग दी थी लेकिन वह एक दिन से ज्यादा उस स्कूल में नहीं रहे।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से मैड में पदोन्नत होकर आए शिक्षक को किसी नजदीक स्कूल में अटैच किया गया है। बताया गया कि 19 जून 2026 को शिक्षा निदेशालय से एक आदेश जारी किया गया था जिसमें सभी शिक्षकों को संबद्ध स्कूलों से मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए थे लेकिन अभी तक भी शिक्षक अपने मूल विद्यालय मैड नहीं पहुंच पाया है।
विज्ञापन

इसका खामियाजा छात्राओं को भुगतना पड़ रहा है। उसके कुछ दिनों बाद तीन जुलाई 2026 को बीईओ कार्यालय से फिर से आदेश जारी किए गए, बावजूद शिक्षक अभी तक अपने मूल विद्यालय मजेपुर नहीं लौटा। अभिभावकों ने छात्राओं की पढ़ाई व्यवस्था को देखते हुए शिक्षक को शीघ्र मूल विद्यालय भेजने या उसके बदले किसी अन्य शिक्षक की नियुक्ति करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम नितिका खंडेलवाल ने डीईओ बेसिक को शीघ्र उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। ज्ञापन देने वालों में अभिभावक मस्तराम नौटियाल, रामलाल और नागेंद्र प्रसाद नौटियाल आदि शामिल थे।



संबंधित शिक्षक का अटैचमेंट स्थगित कर दिया गया था लेकिन उसके बाद उक्त शिक्षक मेडिकल पर चला गया था। डीएम ने शिक्षक के मेडिकल की जांच करने के निर्देश दिए हैं।
-पूनम चौहान, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed