{"_id":"677667dc6419b6ca800f0655","slug":"there-are-potholes-on-the-road-leading-to-the-tehsil-and-block-headquarters-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-110422-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: तहसील और ब्लॉक मुख्यालय को जाने वाली सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: तहसील और ब्लॉक मुख्यालय को जाने वाली सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे
Thu, 02 Jan 2025 03:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Thu, 02 Jan 2025 03:48 PM IST
विज्ञापन
डामर उखड़ने से दो किमी लंबी सड़क पर चलना हुआ मुश्किल
कंडीसौड़ (टिहरी)। बाजार से ब्लॉक और तहसील मुख्यालय को जाने वाली सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। पैदल चलने वाले लोगों को भी मार्ग पर चलने में सावधानी बरतनी पड़ रही है। दो किमी लंबी सड़क पर जगह-जगह गड्ढे बने हैं, जिससे सफर करना जोखिम भरा हो गया है। स्थानीय लोगों ने जल्द सड़क की मरम्मत करने की मांग की है।
ब्लॉक और तहसील मुख्यालय को जाने वाली सड़क का पांच साल पहले डामरीकरण किया गया था, लेकिन अब वो पूरी तरह से उखड़ चुका है। सड़क से ब्लॉक, तहसील और स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं समेत स्थानीय लोग रोजाना आवागमन करते हैं। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क किनारे बनी नालियों की स्थिति भी खराब है। जगह-जगह पानी का रिसाव हो रहा है, जिससे सड़क पर गंदगी फैल रही है। स्थानीय लोगों ने लंबा समय बीतने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने पर रोष जताया।
व्यापार सभा के अध्यक्ष सुमेर सिंह पंवार, गंगा प्रसाद खंडूड़ी, पीतांबर दत्त थपलियाल, केशव प्रसाद उनियाल, ललित खंडूड़ी, बुद्धि सिंह गुसाईं, हेमचंद्र रमोला ने सड़क की बदहाल स्थिति पर नाराजगी जताई है। उन्होंने जल्द सड़क की मरम्मत और नालियों के पुनर्निर्माण करने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस बाबत लोनिवि चंबा के अवर अभियंता रोहित पंवार का कहना है कि मार्च के बाद सड़क की मरम्मत और नालियों का पुनर्निर्माण किया जाएगा।