फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The young man hanging from a ceiling fan suicides.

युवक ने पंखे से लटककर की खुदकुशी

Sun, 28 Aug 2016 09:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला, टिहरी Updated Sun, 28 Aug 2016 09:15 PM IST
विज्ञापन
The young man hanging from a ceiling fan suicides.
सुसाइड - फोटो : demo pic

थाना घनसाली के बौंर निवासी एक युवक ने पंखे पर लटक कर खुदकुशी कर ली। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी भेज दिया है।

विज्ञापन


बौंर निवासी विश्वदीप (30) पुत्र महादेव शनिवार रात को घर के कमरे में पंखे पर लटक मिला। विश्वदीप घर में अकेला था और शनिवार को उसने अपने बड़े भाई नैनदीप और मां के पास देहरादून जाना था। लेकिन देर शाम तक दून नहीं पहुंचने पर नैनदीप ने गांव स्थित चाचा ज्योति प्रसाद से संपर्क किया।
विज्ञापन


इस पर चाचा रात करीब 10 बजे विश्वदीप के कमरे में गया, तो कमरा अंदर से बंद मिला। आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुलने पर उन्होंने आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से दरवाजा तोड़कर अंदर गए, तो कमरे में विश्वदीप का पंखे से लटका हुआ था। उन्होंने इसकी सूचना थाना घनसाली और परिजनों को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कमरे की तलाशी ली, जिसमें एक सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में मृतक ने मौत के लिए किसी को जिम्मेदारी नहीं ठहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने लिखा है कि मां मैं तेरे बिना नहीं जी सकता हूं, इसलिए मैं तेरे से पहले दुनिया छोड़ रहा हूं। बताया जा रहा है कि मृतक की मां (60) स्वस्थ है। ऐसे में मृतक के मां से पहले मरने की बात पुलिस के गले नहीं उतर रही है। थानाध्यक्ष रवि कुमार सैनी ने बताया कि मृतक का बड़ा भाई देहरादून में सर्विस करता है और आजकल उसकी मां भी उसी के पास है। मृतक पूर्व में जीआईसी घंडियालधार में अतिथि शिक्षक रह चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed