फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The years-long wish of the residents of Baur Danda was fulfilled, water started being available

Tehri News: बौंर डांडावासियों की वर्षों की मुराद हुई पूरी, मिलने लगा पानी

Wed, 16 Jul 2025 04:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 16 Jul 2025 04:14 PM IST
विज्ञापन
The years-long wish of the residents of Baur Danda was fulfilled, water started being available
पंपिंग योजना का ट्रायल रहा सफल, 30 परिवारों को अब नहीं भटकना पड़ेगा पानी के लिए
विज्ञापन

नई टिहरी। नगर पंचायत गजा के वार्ड संख्या चार के बौंर डांडा में निवासरत 30 परिवारों को अब पेयजल संकट से राहत मिलने की उम्मीद है। बौंर डांडा के लिए 20 लाख की लागत से तैयार पंपिंग योजना का ट्रायल सफल रहा है। गांव तक पानी पहुंचना शुरू हो गया है।
फलसारी के बौंर डांडा में निवासरत परिवारों के लिए वर्षो पहले घंटाकर्ण क्वीली पेयजल पंपिंग योजना से लाभाविंत करने के लिए पाइप लाइन बिछाई गई थी। पानी का टैंक भी बनाया गया, लेकिन फलसारी से बौंर डांडा अधिक ऊंचाई पर होने के कारण पानी नहीं पहुंच पा रहा था। खासकर गर्मी के मौसम में यहां पानी का संकट अधिक गहरा जाता था जिससे लोगों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ता था।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मांग पर नगर पंचायत ने बीते मार्च में 20 लाख की धनराशि जारी कर जल निगम चंबा को बौंर डांडा के लिए पंपिंग योजना से पानी पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई थी। बुधवार को जल निगम ने पंपिंग योजना से बौंर डांडा तक पानी पहुंचाने का ट्रायल शुरू किया। पंपिंग योजना से अब बौंर डांडा तक पानी पहुंचने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभासद जमुना देवी, दिनेश सिंह चौहान, सब्बल सिंह चौहान, सुमन सिंह, जितेंद्र पुंडीर, कमल सिंह धनोला, मदन सिंह, साहब सिंह, बिरेंद्र सिंह चौहान ने बौंर डांडा तक सफलता पूर्वक पानी पहुंचाने पर नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान और जल निगम के अधिकारियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed