फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The women of Chopadiyali village are the custodians of environmental protection and enrichment

पर्यावरण संरक्षण और संर्वधन की संरक्षक है चोपडियाली गांव की महिलाएं

Wed, 24 Jul 2019 08:15 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jul 2019 08:15 PM IST
विज्ञापन
The women of Chopadiyali village are the custodians of environmental protection and enrichment
नई टिहरी के चोपडियाली गांव में अमर उजाला अपराजिता कार्यक्रम के तहत पौधारोपण करती महिलाएं। - फोटो : NEW TEHRI
चोपडियाली गांव की महिलाएं वर्षों से पर्यावरण संरक्षण और संवर्द्धन की संरक्षक रही है। उनका जीवन जल, जंगल और जमीन पर निर्भर रहा है। बुधवार को चोपडियाली गांव की महिलाओं ने अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल अभियान के तहत पौधरोपण अभियान चलाया और भूस्खलन रोकने के लिए लोगों को पौधरोपण के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

राड्स संस्था रानीचौरी के सहयोग से चोपडियाली गांव में पौधरोपण अभियान चलाया गया। टिहरी वन प्रभाग की ओर से नि:शुल्क उपलब्ध कराए गए विभिन्न प्रजातियों के 140 पौधे ऑल वेदर परियोजना के सड़क किनारे रोपे गए। प्रधान लक्ष्मी देवी ने कहा कि आज हमें अपने आसपास जो हरियाली, खुशहाली और प्रगति नजर आ रही है यह सब हमारे पुरखों की सकारात्मक सोच की देन है। पर्यावरण संरक्षण और संवर्द्धन करने में गांव की महिलाओं का वर्षों से योगदान रहा है। गांव के समीप चारापत्ती के लिए जंगल विकसित करने में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
विज्ञापन

राड्स संस्था के अध्यक्ष सुशील बहुगुणा ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र की महिलाएं प्राचीनकाल से ही पर्यावरण संरक्षण की हिमायती रही है। ऑल वेदर परियोजना के तहत सड़क चौड़ीकरण होने पर भूस्खलन रोकने और प्राकृतिक सुंदरता को बढ़ावा देने के लिए पौधरोपण करना जरूरी है। बीआरओ को भी इस दिशा में पहल करनी चाहिए। पौधरोपण अभियान में महिला मंगल दल अध्यक्ष रजनी देवी, उपाध्यक्ष हरदेयी देवी, सचिव बसंती देवी, कोषाध्यक्ष रीना देवी, बसंती देवी, पुष्पा देवी, सुषमा, शीला, संगीता देवी, कौशल्या देवी, राजी देवी, सोबन सिंह, रामकृष्ण स्वरूप डबराल, दर्शन सिंह पयाल, दर्मियान सिंह पयाल, बलवंत सिंह रावत, कुशला देवी, कुंभीबाला भट्ट, लक्ष्मी बहुगुणा आदि ने भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed