{"_id":"58e524c44f1c1b41485b50a2","slug":"the-way-women-stopped-drinking-shop-for-three-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब की दुकान हटाने को महिलाओं ने तीन घंटे रोका रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब की दुकान हटाने को महिलाओं ने तीन घंटे रोका रास्ता
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा (टिहरी)
Updated Wed, 05 Apr 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्रनगर में कृषि मंत्री सुबोध उनियाल का स्वागत करती महिलाएं।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा में पुरानी टिहरी रोड पर अंग्रेजी शराब की दुकान खोलने के विरोध में महिलाओं ने आंदोलन की धार तेज कर दी। शराब दुकान खोलने के विरोध में महिलाओं ने बुधवार को पुरानी टिहरी और कोटीकालोनी मार्ग पर तीन घंटे जाम लगाया। झमाझम बारिश के बीच महिलाएं छाता लेकर धरने पर डटी रही। इस दौरान महिलाओं ने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद में आबकारी निरीक्षक ने महिलाओं को दुकान यहां से अन्यत्र शिफ्ट करने का लिखित आश्वासन दिया, तब जाकर जाम खुला।
विज्ञापन
ऋषिकेश-चंबा-धरासू हाईवे से अंग्रेजी शराब की दुकान को बीते मंगलवार को पुरानी टिहरी रोड पर शिफ्ट किया गया। पुरानी टिहरी रोड पर शराब का ठेका खुलने की सूचना मिलते ही आसपास की महिलाओं का पारा चढ़ गया। महिलाओं ने ठेके को बंद कराकर देर सायं तक धरना दिया। बुधवार सुबह भी भारी बारिश के बावजूद महिलाओं ने ठेके के बाहर पहुंच कर प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई न होता देख गुस्साई महिलाओं ने ठेके के बाहर बीच सड़क पर धरने पर बैठ गई। वक्ताओं ने कहा कि मार्ग पर कई स्कूल होने के कारण स्कूली बच्चों को आवागमन होता है।
विज्ञापन
शराब की दुकान खुलने से क्षेत्र का वातावरण खराब हो जाएगा। उन्होंने शराब की दुकान को नगर की आबादी क्षेत्र में न खोले जाने की मांग की। मार्ग पर आवाजाही ठप होने पर पुलिस ने आंदोलनकारियों को काफी मनाने की कोशिश की। लेकिन आक्रोशित महिलाओं ने एसओ देवेंद्र सिंह चौहान की एक नहीं सुनी। शराब दुकान बंद करने की जिद पर महिलाएं अड़ी रही।
विज्ञापन
बाद में आबकारी निरीक्षक विजेंद्र सिंह भंडारी जाम स्थल पर पहुंचे। उन्होंने आंदोलनकारियों को लिखित आश्वासन दिया कि शराब की दुकान को पुरानी टिहरी मार्ग पर नहीं खोला जाएगा। जिस पर तीन घंटे के बाद दोपहर एक बजे जाम खुल पाया। प्रदर्शनकारियों में सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य चंदन सिंह नकोटी, माया देवी, सुशीला देवी, जोना देवी, विमला देवी, पुलमा देवी, रूपा देवी, विनीता देवी, मंजू देवी आदि शामिल रहे।