फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The water level of Tehri lake increased

बारिश से दो मीटर बढ़ा टिहरी झील का जलस्तर

Mon, 19 Jul 2021 10:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
The water level of Tehri lake increased
जिले में दो दिन से लगातार हो रही झमाझम बारिश से टिहरी झील का जलस्तर बढ़ने लगा है। दो दिन में झील का जलस्तर दो मीटर बढ़कर आरएल 775 मीटर पहुंच गया है। झील में नदियों से 15 सौ क्यूमेक्स पानी आ रहा है। जबकि झील से नदी के ओर 190 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

सोमवार को भागीरथी, भिलंगना नदी से छह-छह सौ और सहायक नदियों से तीन सौ क्यूमेक्स पानी का आ रहा है। इससे झील का जलस्तर दो मीटर बढ़ गया है। रविवार को जलस्तर आरएल 773 मीटर था, जो बढ़कर 775 मीटर पहुंच गया है। झील से 190 क्यूमेक्स पानी छोड़ा जा रहा है। जबकि बांध से साढ़े छह मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन हो रहा है। टीएचडीसी को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में बारिश से झील के जलस्तर में और वृद्धि होगी। इससे विद्युत उत्पादन में भी इजाफा होगा। लेकिन, जैसे-जैसे झील का जलस्तर बढ़ रहा है, वैसे-वैसे बांध प्रभावितों की मुश्किलें भी बढ़ रही हैं। वर्ष 2010-11 में हुए भूस्खलन के कारण झील क्षेत्र के दर्जनों गांव प्रभावित हुए थे। करीब 415 परिवारों को पुनर्वास के लिए चिह्नित किया गया था। लेकिन, प्रभावितों का पुनर्वास नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed