फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The vehicle of the people returning from the mehndi ceremony fell into the ditch

मेहंदी रस्म से लौट रहे लोगों का वाहन खाई में गिरा

Sat, 08 May 2021 07:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 07:31 PM IST
विज्ञापन
The vehicle of the people returning from the mehndi ceremony fell into the ditch
भिलंगना ब्लाक में बूढ़ाकेदार-पिंस्वाड़ मोटर मार्ग पर शुक्रवार रात एक मैक्स दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिससे मेहंदी रस्म से घर लौट रहे सात लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने रात को ही घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात करीब 10 बजे वाहन सवार उरणी गांव में आयोजित मेहंदी रस्म से अपने घर पिंस्वाड़ लौट रहे थे कि नरसिंह धार के पास वाहन अनियंत्रित होकर करीब 800 मीटर गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना का पता चलने पर आसपास गांव के लोग मौके पर पहुंचे और घायल सात लोगों को खाई से निकालकर अपने निजी वाहनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल उत्तम सिंह (32) पुत्र लखन सिंह, शैलेंद्री देवी (30) पत्नी उत्तम सिंह, सोवन सिंह (38) पुत्र किशन सिंह सभी निवासी पिंस्वाड़ भिलंगना को एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। जबकि घायल जगदीश लाल कोहली (35) पुत्र गुड्डू लाल, प्रताप सिंह (40) पुत्र चंदर सिंह, अमर सिंह (38) पुत्र दीपराम, हरी सिंह (28) पुत्र रूप सिंह सभी निवासी पिंस्वाड़ का बेलेश्वर अस्पताल में उपचार चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि इन दिनों गांव में श्रीराम लीला मंचन चल रहा है, उनमें से कई लोग रामलीला में अपना किरदार की भूमिका निभाते हैं। इसलिए सभी लोग घर लौट रहे थे। बताया गया कि जिस जगह पर वाहन दुर्घटना हुई है, उस क्षेत्र में सड़क भी खस्ताहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed