{"_id":"6578ad26396857fc1302a664","slug":"the-three-day-guru-kalapir-mela-will-start-from-today-new-tehri-news-c-5-1-drn1031-306295-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: खुशहाली के लिए देवता संग दौड़ लगाएंगे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: खुशहाली के लिए देवता संग दौड़ लगाएंगे ग्रामीण
विज्ञापन
Iबूढ़ाकेदार में तीन दिवसीय गुरु कैलापीर मेला आज से होगा शुरूI
बूढ़ाकेदार में तीन दिवसीय गुरु कैलापीर मेला आज (बुधवार) से शुरू होगा। मेले में देवता के साथ दौड़ आकर्षण का केंद्र होगी। इस दौड़ में शामिल होने के लिए देश, प्रदेश में सेवारत बूढ़ाकेदार क्षेत्र के लोग गांव पहुंच गए हैं। मेले के लिए बाहर से व्यापारियों का क्षेत्र में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया।
मंगसीर बग्वाल के दूसरे दिन प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले बूढ़ाकेदार के गुरु कैलापीर के ऐतिहासिक मेले को लेकर समिति ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। विधायक शक्ति लाल शाह और डीएम मयूर दीक्षित मेले का उद्घाटन करेंगे।
तीन दिन तक आयोजित होने वाले इस मेले के पहले दिन बुधवार सुबह गुरु कैलापीर देवता के निशान को नहला कर पूजा-अर्चना की जाएगी। उसके बाद देवता को मंदिर से बाहर निकाल कर खेतों में ले जाएंगे जहां पर ग्रामीण देवता के साथ दौड़ लगाएंगे। क्षेत्र की खुशहाली और फसलों की अच्छी उपज के लिए यह दौड़ लगाई जाती है।
विज्ञापन
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। देवता के दर्शन के लिए महानगरों में रहने वाले लोग भी गांव पहुंच गए हैं। मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि गुरु कैलापीर मेले के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मेले के दौरान विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। जिसमें उद्यान, कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य, उद्योग विभाग और स्वयं सेवी संस्थाओं की ओर से स्टॉल लगाए जाएंगे।