फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The sub-health center is ready and now waiting for electricity connection

Tehri News: उप स्वास्थ्य केंद्र बनकर हुआ तैयार अब बिजली कनेक्शन का इंतजार

Sat, 11 Oct 2025 05:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 11 Oct 2025 05:10 PM IST
विज्ञापन
The sub-health center is ready and now waiting for electricity connection
लोकार्पण के बाद नौ गांव के लोगाें को मिलेगा स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई टिहरी। जौनपुर ब्लॉक के श्रीकोट क्षेत्र के लोगों को उप स्वास्थ्य केंद्र की सेवाएं शुरू होने के लिए अभी तक माह और इंतजार करना पड़ सकता है। निर्माणाधीन उप स्वास्थ्य केंद्र का भवन निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। पानी की आपूर्ति भी शुरू हो चुकी है। अब इंतजार बिजली का कनेक्शन लगने का है। स्वास्थ्य विभाग ने पहले अगस्त से उप स्वास्थ्य केंद्र का संचालन करने की बात कही थी लेकिन अगस्त और सितंबर में आपदा के चलते तय समय पर कार्य पूरा नहीं होने से लोकार्पण की तिथि भी पीछे खिसकती रही।
श्रीकोट में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण की मांग लंबे समय से की जा रही थी। वर्ष 2020 में सरकार ने केंद्र के लिए 42.47 लाख रुपये की स्वीकृति दी थी लेकिन भूमि के अभाव में यह प्रोजेक्ट अटका हुआ था। गत वर्ष श्रीकोट गांव निवासी रणवीर सिंह बिष्ट ने स्वास्थ्य विभाग को अपनी दो नाली भूमि दान देकर इस कार्य को गति दी थी।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग के जेई पंकज राणा ने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण अब पूरा हो चुका है। पानी और बिजली फिटिंग का कार्य पूरा हो चुका है। पानी की आपूर्ति शुरू हो गई है। बिजली का कनेक्शन लेने के लिए आवेदन किया गया है। इस माह के अंत तक पूरा कर भवन स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते अगस्त-सितंबर में आपदा और बारिश के दौरान कार्य में विलंब हुआ है। उप स्वास्थ्य केंद्र का संचालन शुरू होने से श्रीकोट, कोट, भटवाड़ी, बिष्टौंसी, घियाकोटी, सेंदुल, झिंगेरी, घराणा, एंदी गांव के लोगों इसका लाभ मिलेगा। अब तक श्रीकोट क्षेत्र के लोगो को बुखार, सिरदर्द की दवाई लेने के लिए भी 30 किमी दूर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नैनबाग का रुख करना पड़ता था।



- श्रीकोट में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन तैयार हो चुका है। भवन का लोकार्पण कर जल्द संचालन शुरू किया जाएगा।
-डाॅ. श्याम विजय, सीएमओ टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed