फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The sale and consumption of alcohol has also been banned in Goran village.

Tehri News: गोरण गांव में भी शराब के प्रचलन पर लगा प्रतिबंध

Fri, 02 Jan 2026 07:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 02 Jan 2026 07:13 PM IST
विज्ञापन
The sale and consumption of alcohol has also been banned in Goran village.
शराब के प्रचलन को बंद करने के लिए आगे आ रहे हैं ग्रामीण
विज्ञापन

थत्यूड़ (टिहरी)। शराब के दुष्प्रभाव को देखते हुए शराबबंदी अभियान में जुड़ने वाले गांवों की संख्या लगातार बढ़ रही है। विवाह समारोह और अन्य सार्वजनिक कार्यक्रमों में शराब का प्रचलन बढ़ने से चिंतित ग्रामीण कॉकटेल प्रथा को पूरी तरह से बंद करने को आगे आ रहे हैं। जौनपुर ब्लॉक में दसज्यूला पट्टी के गवाणा गांव के बाद अब क्षेत्र का गोरण गांव भी शराब बंदी मुहिम में शामिल हो गया है।
दसज्यूला पट्टी के गवाणा गांव के बाद ग्राम पंचायत गोरण में प्रधान दलपति पडियार की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीणों ने एकजुट होकर शादी समारोह की मेहंदी रस्म, जन्मदिन और चूड़ाक्रम संस्कार सहित अन्य किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में शराब का प्रचलन पूरी तरह से बंद करने का फैसला लिया है। बैठक में ग्रामीणों ने शादियों में मालाएं, डीजे और फोटोग्राफी को भी सीमित करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

बैठक में विवाह समारोह में रिश्तेदारों द्वारा बकरी ले जाने की प्रथा पर भी रोक लगा दी है। तय किया गया कि पंचायत के फैसले के विपरीत चलने पर संबंधित का सामाजिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है। बैठक में जौनपुर विकास मंच के अध्यक्ष रतनमणि भट्ट, महामंत्री खेमराज भट्ट, खुशाल सिंह चौहान, मदन सिंह पुंडीर, सुमन सिंह, उपेंद्र सिंह पुंडीर, दिग्बीर सिंह रावत, राम सिंह भंडारी, जनक सिंह, निर्मला देवी और मीना देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed