फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The sacrifice of the people of Tehri cannot be forgotten for the development of the country: DM

देश के विकास में टिहरी के लोगों का त्याग भूलाया नहीं जा सकता : डीएम

Thu, 28 Dec 2023 06:35 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 28 Dec 2023 06:35 PM IST
विज्ञापन
The sacrifice of the people of Tehri cannot be forgotten for the development of the country: DM
टिहरी के स्थापना दिवस पर लोक नृत्य की प्रस्तुति देती छात्राएं। संवाद
धूमधाम से मनाया गया पुरानी टिहरी का स्थापना दिवस
विज्ञापन

नई टिहरी। पुरानी टिहरी का 208वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रेस क्लब सभागार में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। मेधावी और विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
बृहस्पतिवार को पुरानी टिहरी के स्थापना दिवस पर न्यू टिहरी प्रेस क्लब, पुराना दरबार ट्रस्ट, पुरानी टिहरी बांध विस्थापित समिति और स्वामी रामतीर्थ शोध संस्थान की पहल पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीएम मयूर दीक्षित ने स्थापना दिवस कार्यक्रम का उद्घाटन किया।शासन-प्रशासन टिहरी बांध विस्थापितों और प्रभावितों की समस्याएं हल करने को प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन

प्रेस क्लब अध्यक्ष शशिभूषण भट्ट, पुराना दरबार ट्रस्ट के ठाकुर भवानी प्रताप सिंह ने कहा कि टिहरी की सांस्कृतिक विरासत को संजोए रखने के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत है। टिहरी की यादों का नई टिहरी में एक म्यूजियम भी बनाना चाहिए। दायित्वधारी अब्बल सिंह बिष्ट, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि पुरानी टिहरी में एक-दूसरे की मदद के लिए लोग हमेशा आगे रहते थे। नई टिहरी में भी इस संस्कृति को पुनर्जीवित करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पूर्व छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुति दी। साहित्यकार व वरिष्ठ पत्रकार महीपाल सिंह नेगी का टिहरी की जल समाधि का स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहा। इस मौके पर प्रेस क्लब के महामंत्री गोविंद पुंडीर, पूर्व अध्यक्ष गोविंद बिष्ट, विक्रम बिष्ट, प्रधानाचार्य बीडी कुनियाल, डॉ. यूएस नेगी, अधिवक्ता ज्योति प्रसाद भट्ट, जेपी नौटियाल, बलवंत रावत, धनपाल गुनसोला, मधुसूदन बहुगुणा, अबरार अहमद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed