फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The road will be difficult to overcome: Pawar

सड़क बनने से होंगी दिक्कतें दूर : पंवार

Sun, 04 Dec 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला िटटिहरी
ब्यूरो/अमर उजाला िटटिहरी Updated Sun, 04 Dec 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
 The road will be difficult to overcome: Pawar
राोड - फोटो : अमर उजाला

नई टिहरी। शहरी विकास मंत्री प्रीतम सिंह पंवार ने धनोल्टी विधानसभा के जोड़ी (तुनेठा)-मसूरी मोटर मार्ग का शिलान्यास कर जल्द सड़क निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन

छज्यूला पट्टी क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग जोड़ी (तुनेठा)-मसूरी मोटर तीन किमी के निर्माण की उम्मीद जग गई है। रविवार को शहरी विकास मंत्री प्रीतम पंवार ने करीब एक करोड़ 21 लाख की लागत से बनने वाले मोटर मार्ग का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि अभी तक एमडीडीएम से लेकर मसूरी कैंट बोर्ड की अड़चनों के कारण सड़क नहीं बन पा रही थी, जिससे ग्रामीणों को आनेजाने में दिक्कत हो रही थी। अब दोनों विभागों से एनओसी मिल चुकी है, जिससे सड़क निर्माण की राह आसान हो गई है। ग्रामीणों ने मंत्री का ढोल-दमाऊं के साथ स्वागत कर स्मृति चिह्न एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया। प्रधान रजनी देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य जयपाल कैरवाण ने कहा कि दशकों से ग्रामीण सड़क सुविधा की मांग कर रहे थे। बावजूद किसी भी जनप्रतिनिधि ने ग्रामीणों की समस्या का निराकरण नहीं किया। इस मौके पर कैंट बोर्ड के उपाध्यक्ष महेश चंद्र, अनुज गुप्ता, मेघ सिंह कंडारी, शूरवीर रावत, गोविंद रावत, अरविंद रावत, नरेंद्र पंवार, श्रीचंद कैंतुरा, बलदेव सिंह, बलवीर सिंह, रेखा डंगवाल, बीना पंवार, शशि रावत, एसएस पंवार आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed