फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The protest by Tehri Dam displaced and affected residents continues

Tehri News: टिहरी बांध विस्थापित और प्रभावितों का धरना जारी

Thu, 12 Mar 2026 07:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 12 Mar 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
The protest by Tehri Dam displaced and affected residents continues
नई टिहरी। टिहरी बांध विस्थापित और प्रभावितों की फ्री बिजली-पानी उपलब्ध करने की मांग के लिए 13 वें दिन धरना जारी रहा। धरने पर बैठे लोगों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते शीघ्र मांगों के निराकरण की मांग उठाई।
विज्ञापन


बौराड़ी के गणेश चौक में धरने की अगुवाई कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सागर भंडारी ने कहा कि बांध विस्थापित और प्रभावित को टिहरी बांध से मिलने वाली 12 प्रतिशत रायल्टी की धनराशि से निशुल्क बिजली-पानी मिलना चाहिए। कहा कि हनुमंत राव कमेटी में टिहरी बांध विस्थापित और प्रभावित को निशुल्क बिजली पानी दिए जाने का उल्लेख भी है। रायल्टी पर पहला अधिकारी टिहरी जिले का है। बताया आंदोलन को तेज करने के लिए नई टिहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लोगों से संपर्क किया जा रहा है। मांग शीघ्र पूरी नहीं होती है तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर मधु शर्मा, प्रतिमा रावत, रेखा नेगी, विनिता नेगी, रुकमा परमार, भगवान देई, विकास पंवार, देवांक चमोली, अजय पंवार, गबर सिंह रावत, मो़ परवेज, अब्दुल शफीक, फिरोज खान, अफजल बेग, बुद्धिपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed