{"_id":"673b20b885a7a32513093e62","slug":"the-proposal-to-open-a-central-school-in-narendranagar-hangs-in-balance-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-109740-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: नरेंद्रनगर में केंद्रीय विद्यालय खोलने का प्रस्ताव अधर में लटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: नरेंद्रनगर में केंद्रीय विद्यालय खोलने का प्रस्ताव अधर में लटका
Mon, 18 Nov 2024 04:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Mon, 18 Nov 2024 04:40 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय खोलने की प्रस्ताव फिलहाल अधर में लटक गया है। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने दो साल पहले नरेंद्रनगर में केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए मंजूरी दी थी। विद्यालय संचालन के लिए तहसील प्रशासन को भूमि का चयन कर प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा गया था।
तहसील प्रशासन की ओर से वैकल्पिक व्यवस्था के तहत इंटर कॉलेज की अतिरिक्त भूमि और भवन का प्रस्ताव केंद्रीय विद्यालय संगठन को भेजा था। तब से केंद्रीय विद्यालय खुलने की यह प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई है। नरेंद्रनगर आसपास के क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय नहीं होने के कारण यहां के छात्रों का केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश लेने के लिए 20 किमी दूर ऋषिकेश का रुख करना पड़ता है।
स्थानीय लोगों ने नरेंद्रनगर में जल्द केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग की है। इस बाबत एसडीएम देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय संगठन की ओर से विद्यालय के लिए भूमि चयन का प्रस्ताव मांगा गया था। भूमि चयन के लिए मुख्य शिक्षा अधिकारी एसपी सेमवाल की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया था।
विज्ञापन
कमेटी ने केंद्रीय विद्यालय के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत राजकीय इंटर कॉलेज में अतिरिक्त भूमि और वहां के एक भवन का प्रस्ताव तैयार किया था। उक्त प्रस्ताव केंद्रीय विद्यालय संगठन को भेज दिया गया था। प्रस्ताव मिलने पर केंद्रीय विद्यालय संगठन की टीम ने भूमि और भवन का निरीक्षण भी किया था। उसके बाद मामले में क्या कार्रवाई हुई इसकी जानकारी नहीं है।