{"_id":"6783beaf6274d81e1e0da0ef","slug":"the-promotional-vehicle-of-the-38th-national-games-was-welcomed-in-ghansali-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-110583-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: 38वें राष्ट्रीय खेलों के प्रचार वाहन का घनसाली में हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: 38वें राष्ट्रीय खेलों के प्रचार वाहन का घनसाली में हुआ स्वागत
Sun, 12 Jan 2025 06:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sun, 12 Jan 2025 06:37 PM IST
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। 28 जनवरी से शुरू होने वाले 38वें राष्ट्रीय खेलों के प्रचार-प्रसार के तहत क्रीड़ा विभाग के प्रचार वाहन का रविवार को घनसाली पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। छात्र-छात्राओं, खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक आयोजन में भाग लिया। इस दौरान राष्ट्रीय खेलों के शुभंकर मौली के साथ बच्चों ने फोटो खिंचवाई।
राष्ट्रीय खेलों के प्रचार के लिए प्रदेश सरकार ने तीन प्रचार वाहन टिहरी जिले में भेजे हैं। जिला क्रीड़ाधिकारी दीपक रावत ने बताया कि ये वाहन 14 जनवरी तक जिले के विभिन्न हिस्सों, स्कूलों और सार्वजनिक स्थलों पर खेलों का प्रचार करेंगे। इसके अतिरिक्त, मशाल रैली 15 जनवरी को टिहरी जिले में पहुंचेगी, जो आयोजन को और अधिक भव्य बनाएगी।
राष्ट्रीय खेलों के तहत टिहरी झील और मुनिकीरेती गंगा नदी में वाटर स्पोर्ट्स की स्पर्धाएं आयोजित की जाएगी। ब्लॉक क्रीड़ा समन्वयक गोपेश्वर अंथवाल, जयपाल मियां ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करना उत्तराखंड के लिए गर्व की बात है। इंटर कॉलेज की छात्रा ज्योति जोशी और सोनिया गुनसोला ने बताया कि टिहरी जिले से कई ख्यातिप्राप्त खिलाड़ी देश और दुनिया में उत्तराखंड का नाम रोशन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि घनसाली से भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और खेल प्रेमी इन खेलों को देखने और समर्थन देने के लिए उत्सुक हैं।