फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The proficiency of struggling students will improve through the efforts of teachers and parents.

Tehri News: शिक्षक और अभिभावकों के प्रयास से सुधरेगी कमजोर छात्रों की दक्षता

Sat, 17 Oct 2026 07:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 17 Oct 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
The proficiency of struggling students will improve through the efforts of teachers and parents.
लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर ब्लॉक में पांच अक्तूबर को आयोजित परख परीक्षा के बाद शनिवार को दक्षता आधारित आकलन के परिणामों की समीक्षा बैठक की गई जिसमें छात्रों के अधिगम स्तर में सुधार के लिए स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) और अभिभावक शिक्षक समिति (पीटीए) की बैठकें आयोजित की गईं।
विज्ञापन

दक्षता आकलन के लिए प्राथमिक स्कूल डांगी में हुई बैठक में बीआरपी कृष्णा ने कहा कि छात्रों का शैक्षिक स्तर जांचने के लिए परख परीक्षा आयोजित कर परिणामों की समीक्षा की जा रही है। बैठक में अभिभावकों के साथ छात्रों की शैक्षिक प्रगति, आकलन परिणाम और अधिगम स्तर की जानकारी साझा की गई।
विज्ञापन

अभिभावकों से अपील की गई कि वे अपने बच्चों को पर्याप्त समय दें, उनके कक्षा कार्य और गृहकार्य की नियमित निगरानी करें। उन्हें पढ़ाई के लिए सकारात्मक और प्रेरणादायक वातावरण उपलब्ध कराएं। स्कूल के साथ समन्वय बनाकर उनके सर्वांगीण विकास में सहयोग करें। बीईओ दीपक कुमार और उप शिक्षाधिकारी आयुष बधानी ने विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण कर शिक्षकों, एसएमसी और पीटीए सदस्यों को छात्र हितों के लिए कई सुझाव दिए। अभियान में बीआरपी कृष्णा, सीआरपी पंकज, संदीप, भारती, अरुण, संध्या, पूजा और शुभम आदि कार्मिकों ने जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed