फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The people of Nyaya Panchayat Bharwakatal honored Aadarsh

Tehri News: आदर्श का न्याय पंचायत भरवाकाटल के लोगों ने किया सम्मान

Sun, 16 Feb 2025 07:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 16 Feb 2025 07:05 PM IST
विज्ञापन
The people of Nyaya Panchayat Bharwakatal honored Aadarsh
चंबा/नैनबाग। 38वें राष्ट्रीय खेल में उत्तराखंड से तीरंदाजी प्रतिस्पर्धा में दो राष्ट्रीय रिकार्ड अपने नाम दर्ज करने वाले आदर्श पंवार को न्याय पंचायत भरवाकाटल के लोगों ने सम्मानित किया।
विज्ञापन


टिहरी जिले के ग्राम पंचायत तौलियाकाटल के निवासी आदर्श पंवार ने जिले के एक मात्र तीरंदाज खिलाड़ी के रूप में राष्ट्रीय खेलों में प्रतिभाग किया। पूर्व जिला पंचायत सदस्य अखिलेश उनियाल और भरवाकाटल के पूर्व प्रधान जयकृष्ण उनियाल ने बताया कि खिलाड़ी पंवार ने तीरंदाजी प्रतिस्पर्धा में दो राष्ट्रीय रिकार्ड अपने नाम दर्ज करवाकर प्रदेश, जिले और अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

उन्होंने इस उपलब्धि को प्रदेश के लिए गौरव की बात बताई है। कहा कि सरकार और शासन आदर्श को सरकारी सेवा प्रदान कर प्रदेश में तीरंदाजी के खेल को आगे बढ़ाए। भरवाकाटल की ग्राम प्रशासक संगीता पंवार ने कहा कि गांव के युवा ने राष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धा में दो राष्ट्रीय रिकार्ड अपने नाम दर्ज करवाएं हैं। क्षेत्र के युवाओं को भी आदर्श से सीख लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि कार्यक्रम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सकलाना के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह बिष्ट, भगवान सिंह पंवार, केशव सिंह रावत, आनंद सिंह कोठरी के सहयोग से आयोजित किया गया। इस मौके पर निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य आशा रावत, तीरथ सिंह रावत, वीरेंद्र कोठारी, सुमन सिंह अजवान, राजेश कैंतुरा, रमा सजवाण, कमलेश सकलानी, ऋषिराम सेमवाल, सुरेश बिष्ट, बिजेंद्र बिष्ट मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed