फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The number of tourists decreased in Tehri Lake

टिहरी झील में कम हो गई पर्यटकों की संख्या

Sat, 17 Jul 2021 10:36 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
The number of tourists decreased in Tehri Lake
वीकेंड पर टिहरी झील में पर्यटकों की आमद एकाएक कम हो गई। सीमित संख्या में ही पर्यटक झील में बोटिंग करने पहुंच रहे हैं। इसका कारण मौसम खराब होना और प्रशासन की सख्ती को माना जा रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को सिर्फ 53 सैलानी ही झील में रोमांच का सफर करने पहुंचे। कोविड कर्फ्यू में छूट मिलने के बाद 22 जून से टिहरी झील में बोटिंग गतिविधियां शुरू हो गई थी। तब से हर दिन सैकड़ों की संख्या में हरियाणा, नोएडा, गाजियाबाद, रुड़की, हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून से सैलानी झील में बोटिंग का लुत्फ उठाने पहुंच रहे थे। पिछले शनिवार 10 जुलाई को रिकार्ड तोड़ 333 सैलानी पहुंचे, लेकिन एक सप्ताह बाद पर्यटकों की संख्या 100 से भी कम हो गई है। बीते सप्ताह बिना आरटीपीसीआर रिपोर्ट के प्रशासन ने बोटिंग करने पहुंचने वाले पर्यटकों को रोक दिया था। बोट यूनियन के संरक्षक कुलदीप पंवार ने बताया कि शनिवार को 53 पर्यटक बोटिंग करने पहुंचे। उनका कहना है कि बारिश के मौसम को देखते हुए पर्यटक अब कम आ रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed