{"_id":"62c8504dad76f23d16103f23","slug":"the-needy-will-get-benefit-by-submitting-the-ration-card-of-the-ineligible-rekha-new-tehri-news-drn4166644175","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपात्रों के राशन कार्ड जमा करने से जरूरतमंद को मिलेगा लाभ:रेखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपात्रों के राशन कार्ड जमा करने से जरूरतमंद को मिलेगा लाभ:रेखा
विज्ञापन
खाद्य आपूर्ति, बाल विकास, युवा कल्याण और खेल मंत्री रेखा आर्य ने दो दर्जन से अधिक लाभार्थियों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन और पीवीसी सुविधाजनक राशन कार्ड बांटे। कहा कि प्रदेश ने बड़ी मुहिम चलाकर अपात्र को न और पात्र को हां योजना से जरूरतमंदों को फायदा पहुंचाया गया है। प्रदेश में 91 हजार अपात्र लोगों ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा और अंत्योदय के कार्ड सरेंडर किए हैं।
शुक्रवार को विकास भवन सभागार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने लाभार्थियों को उज्ज्वला गैस कनेक्शन बांटते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि उत्तराखंड को धुआं मुक्त किया जाए। महिलाओं को सशक्त करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। उन्होंने सीडीओ नमामी बंसल को निर्देश दिए कि जिस गांव से राशन कार्ड निरस्त हुआ है, पहली प्राथमिकता वहां के पात्र व्यक्ति को नए कार्ड आवंटित करना है। यदि वहां पात्र नहीं मिला तो निकट के गांव, न्याय पंचायत, ब्लॉक, जिले के पात्र व्यक्ति को राशन कार्ड दिया जाए। बताया कि प्रदेश में 24 लाख राशन कार्डों में से 12 लाख पीवीसी कार्ड बन गए हैं। यह कार्ड सुविधाजनक, वन नेशन वन राशन कार्ड के लिए उपयुक्त है। उज्ज्वला योजना में गरीबों को तीन निशुल्क गैस सिलिंडर का जीओ जारी कर दिया गया है। डीएसओ अरुण वर्मा ने बताया कि टिहरी में 8434 कार्ड निरस्त हुए हैं। 11 गोदामों में आपदा को देखते हुए तीन माह का अतिरिक्त राशन पहुंचाया गया है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी जाखणीधार ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, चंबा प्रमुख शिवानी बिष्ट, पूर्व प्रमुख खेम सिंह चौहान, उपायुक्त खाद्य विपिन कुमार, डीपीओ बबीता शाह, युवा कल्याण अधिकारी पंकज तिवाड़ी, क्षेत्रीय खाद्य पूर्ति अधिकारी सुनील बडोनी, पूर्ति निरीक्षक मनोज बर्त्वाल, योगेंद्र परमार, देवेंद्र रावत, धीरेंद्र पेटवाल, भाजपा महामंत्री नलिन भट्ट आदि मौजूद थे।
बौराड़ी स्टेडियम की बदहाली पर मंत्री ने जताई चिंता
युवा कल्याण और खेल मंत्री रेखा आर्य ने बौराड़ी स्टेडियम बदहाल स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने स्टेडियम का निरीक्षण करते हुए कहा कि करोड़ों रुपये खर्च होने पर स्टेडियम में पानी की निकासी समेत अन्य कार्य नहीं होना गंभीर चिंता का विषय है। डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि स्टेडियम के अवशेष निर्माण का काम पूरा करवाने के लिए सीएम घोषणा में शामिल किया गया है। जल्द ही इसके लिए धनराशि मिलने की उम्मीद है। मंत्री ने यूपी निर्माण निगम के खिलाफ डीएम को कार्रवाई के लिए शासन को पत्र लिखने के निर्देश दिए। इसके बाद मंत्री ने बादशाहीथौल स्थित स्टेडियम का भी निरीक्षण कर राजस्व और वन विभाग के बीच चल रहे भूमि विवाद का तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।