फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The movement of Tehri Dam affected did not stop

थम नहीं रहा टिहरी बांध प्रभावितों का आंदोलन

Sat, 18 Dec 2021 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 10:03 PM IST
विज्ञापन
The movement of Tehri Dam affected did not stop
टिहरी बांध प्रभावित रौलाकोट, भल्डियाना और गडोली गांव के लोगों का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। भूखंड आवंटन करने, पात्रता निर्धारण 2021 के आधार पर करने, टीएचडीसी में प्रभावितों को स्थायी रोजगार देने समेत अन्य मांगों को लेकर बांध प्रभावित शनिवार को 40वें दिन भी गणेश चौक बौराड़ी में धरने डटे रहे।
विज्ञापन

धरना स्थल पर हुई बैठक में बांध प्रभावितों ने पुनर्वास निदेशालय, टीएचडीसी और प्रदेश सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि समस्या के समाधान के नाम पर सिर्फ कोरे आश्वास दिए जा रहे हैं। प्रभावित परिवारों को भूखंड आवंटन करने के लिए पुनर्वास निदेशालय और टीएचडीसी के स्तर पर कोई भी सार्थक पहल नहीं की जा रही है। कहा कि पिछले 40 दिनों से शांतिपूर्ण आंदोलन चलाया जा रहा है, लेकिन शासन-प्रशासन की बेरुखी के कारण उन्हें उग्र आंदोलन शुरू करने के लिए बाध्य किया जा रहा है। जल्द ही समस्या का समाधान नहीं करने पर उग्र आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी। धरना देने वालों में संगठन के संरक्षक सागर भंडारी, अध्यक्ष दीपक थपलियाल, सभासद विश्वजीत नेगी, सब्बल सिंह धनाई, सोना देवी, नारायण देेवी, प्यारा देवी, गुड्डी देवी, माला देवी बैठी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed