फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The marriage procession fell into a ditch, the girl's death.

बारात की बस खाई में गिरी, बालिका की मौत

Wed, 19 Apr 2017 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, घनसाली (टिहरी)।
ब्यूरो/अमर उजाला, घनसाली (टिहरी)। Updated Wed, 19 Apr 2017 09:32 PM IST
विज्ञापन
The marriage procession fell into a ditch, the girl's death.
घनसाली के शांताखाल के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई बरात की बस। - फोटो : amar ujala

भिलंगना ब्लॉक में कोटी-अखोड़ी मोटर मार्ग पर मंगलवार रात बारात की बस दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार 21 लोग घायल हो गए। घायलों में एक आठ वर्षीया बालिका ने हालत गंभीर होने से अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि छह घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना की वजह खस्ताहाल सड़क बताई जा रही है।

विज्ञापन


प्राप्त विवरण के मुताबिक मंगलवार को ग्यारहगांव के ग्राम सरुणा निवासी गोकुल सिंह की बारात दिल्ली से दुल्हन लेकर लौट रही थी। तभी रात साढ़े नौ बजे शांताखाल नामे तोक के पास बस अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बस में सवार 21 लोग घायल हो गए। दुर्घटना का पता चलने पर समीपवर्ती खसेती और अंदर्थी गांव के ग्रामीणों ने घायलों को खाई से निकाल कर पीएचसी पिलखी में भर्ती कराया।
विज्ञापन


दुर्घटना के तीन घंटे बाद जब तक सरकारी अमला मौके पर पहुंचा, तब तक ग्रामीण सभी घायलों को अस्पताल पहुंचा चुके थे। दुर्घटना में घायल साधना पुत्री गजे सिंह, कर्ण सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी ग्राम सरुणा को श्रीनगर, राजेंद्र सिंह पुत्र श्याम चंद सरुणा, प्रेम सिंह पुत्र रतन सिंह पाख, गिरीश पुत्र राम प्रकाश सकलानी ऋषिकेश और चालक सत्ये सिंह चंबा निवासी को देहरादून रेफर कर दिया गया। साधना ने श्रीनगर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य चौदह घायलों को हा
विज्ञापन
विज्ञापन


एडीबी पर ठेकदार पर दर्ज हो मुकदमा
घनसाली।
क्षेत्र के ग्रामीणों ने खस्ताहाल सड़क को हादसे की वजह बताया है। ब्लाक प्रमुख विजय गुनसोला, पूर्व जिला पंचायत सदस्य डा. नरेंद्र डंगवाल, धनीलाल शाह, प्रताप सिंह सजवाण, सरोप सिंह मेहरा, बिक्रम सिंह, सोहन सिंह और मेहरबान सिंह ने कहा कि मोटर मार्ग पर एडीबी दो वर्ष से सुधारीकरण और डामरीकरण कार्य कर रही है।

बावजूद सड़क जगह-जगह खस्ताहाल है। उन्होंने एडीबी और ठेकेदार के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण में पिलखी अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल जाना।


बस दुर्घटना के घायल
गजे सिंह, लाल सिंह, उत्तम सिंह, प्रदीप कुमार, दिनेश कुमार, अनिल कुमार, रोहित कुमार, शूरवीर सिंह, रमेश भंडारी सभी निवासी सरुणा, मंगल दास, शूरवीर सिंह निवासी चौंरा, नेत्र सिंह दोणी, गोविंद सिंह आली, कमल दास अखोड़ी, उम्मेद सिंह निवासी चांजी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed