{"_id":"68a487c605fc91242c0db224","slug":"the-land-proposed-for-the-medical-college-will-be-re-inspected-tehri-news-c-50-1-sdrn1016-114134-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: मेडिकल कॉलेज के लिए प्रस्तावित भूमि का होगा दोबारा निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: मेडिकल कॉलेज के लिए प्रस्तावित भूमि का होगा दोबारा निरीक्षण
Tue, 19 Aug 2025 07:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Tue, 19 Aug 2025 07:48 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने मांगी भू-गर्भीय रिपोर्ट, मेडिकल कॉलेज निर्माण की तैयारी तेज
नई टिहरी। टिहरी के इडियां में मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था ब्रिज एंड रूफ कंपनी ने प्रस्तावित भूमि का स्थलीय निरीक्षण पूरा कर लिया है। करीब 14 हेक्टेयर भूमि पर टीएचडीसी के वित्तीय सहयोग से मेडिकल कॉलेज का निर्माण किया जाना है। 21 अगस्त को दोबारा से कार्यदायी संस्था अन्य तकनीकी विशेषज्ञों के साथ प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण करेगी।
बीते 14 अगस्त को चिकित्सा शिक्षा के संयुक्त निदेशक डॉ. महेंद्र पंत के नेतृत्व में सीएमओ टिहरी डॉ. श्याम विजय, ब्रिज एंड रूफ कंपनी के सीनियर मैनेजर गौरव गर्ग सहित राजस्व और टीएचडीसी के अधिकारियों ने इणियां में प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया। सीएमओ डॉ. श्याम विजय ने बताया कि 8.586 हेक्टेयर टीएचडीसी और शेष 4.809 राजस्व विभाग कुल 13.395 भूमि उपलब्ध है। इसके बाद कार्यदायी संस्था सहित संबंधित विभागीय अधिकारियों ने डीएम नितिका खंडेलवाल के साथ कलेक्ट्रेट में बैठक कर मेडिकल कॉलेज को लेकर चर्चा की।
विधायक किशोर उपाध्याय की मांग पर केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बांध प्रभावित क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज निर्माण की घोषणा की थी जिस पर सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ने कई दौर की बैठक और पत्राचार किया है। डीएम ने 21 अगस्त को दोबारा से स्थलीय निरीक्षण कर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। डीएम ने भूमि का भू-गर्भीय रिपोर्ट एवं मृदा परीक्षण कर मेडिकल कॉलेज के निर्माण की डीपीआर बनाने के निर्देश दिए।