फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The irrigation department was unable to repair the canal damaged by the disaster.

Tehri News: आपदा से क्षतिग्रस्त नहर की मरम्मत नहीं कर पाया सिंचाई विभाग

Wed, 10 Dec 2025 07:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 10 Dec 2025 07:32 PM IST
विज्ञापन
The irrigation department was unable to repair the canal damaged by the disaster.
ट्रीटमेंट होने तक अस्थायी व्यवस्था कर पानी पहुंचाने की मांग कर रहे काश्तकार
विज्ञापन


कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लॉक में आपदा से क्षतिग्रस्त खांड-बिड़कोट नहर पर पानी नहीं चलने से काश्तकार परेशान हैं। ग्रामीणों ने कहा कि सितंबर में आपदा से क्षतिग्रस्त हुई नहर पर फिलहाल अस्थायी व्यवस्था कर पानी चलाने की मांग करते आ रहे हैं लेकिन सिंचाई विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इससे गेहूं की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं।
नगुण पट्टी के खांड-बिड़कोट की नहर एनएच और ऑलवेदर रोड से टूटने के कारण करीब 15 साल बाद बनी थी लेकिन सालभर बाद ही आपदा के समय सितंबर माह में नहर हेड से करीब 50 मीटर क्षतिग्रस्त हो गई। काश्तकार बचन सिंह चौहान और रूपराम ने बताया कि अत्यधिक बारिश के कारण ढिक्यारा गदेरा उफान पर आने के कारण नहर का हेड काफी क्षतिग्रस्त हो गया। जिससे पानी की आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई थी।
विज्ञापन

बारिश थमने के बाद से लगातार सिंचाई विभाग से स्थायी ट्रीटमेंट कार्य शुरू होने तक अस्थायी व्यवस्था कर सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था करने की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन विभाग कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिससे काश्तकारों को सूखे खेतों में ही गेहूं की बुवाई करनी पड़ी है। ग्रामीणों ने कहा कि विभाग अस्थायी व्यवस्था कर पानी पहुंचा देता तो काश्तकारों की समस्या फिलहाल हल हो जाती लेकिन लगातार कहने के बाद भी विभाग चुप बैठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता अनूप कुमार डियूंडी ने कहा कि नहर की मरम्मत के लिए शासन को ढ़ाई लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। धनराशि स्वीकृत होते ही मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा। अस्थायी व्यवस्था बनाने के लिए सहायक अभियंता को शीघ्र ही साइट पर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed