फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The government upgraded the hospital out of compulsion, not a favor: Arya

सरकार ने कृपा नहीं मजबूरी में किया अस्पताल उच्चीकृत: आर्य

Fri, 27 Feb 2026 07:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 27 Feb 2026 07:16 PM IST
विज्ञापन
The government upgraded the hospital out of compulsion, not a favor: Arya
घनसाली (टिहरी)। पूर्व विधायक भीम लाल आर्य ने कहा कि पिलखी अस्पताल के उच्चीकरण में स्थानीय जनता के जन आंदोलन का दबाव काम आया। अस्पताल उच्चीकृत कर सरकार ने जनता पर कोई कृपा नहीं की। लंबे संघर्ष के बाद सरकार को उच्चीकरण करने के लिए मजबूर होना पड़ा। कहा अलावा आपदा पुनर्निर्माण कार्य ने होने से घनसाली क्षेत्र के लोग परेशान हैं। पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक आर्य ने कहा कि घनसाली के लोग उप जिला चिकित्सालय की लगातार मांग कर रहे हैं। लेकिन सरकार ने पीएचसी पिलखी को सीएचसी बनाकर झुनझुना थमा दिया है। आरोप लगाया कि बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के कारण क्षेत्र में चार लोगों की मौत हो चुकी है। सीएचसी बेलेश्वर मानकों के अनुरूप नहीं है। डाक्टरों और सुविधाओं का अभाव है। अब दूसरा सीएचसी घोषित कर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। जबक यहां उप जिला चिकित्सालय चाहिए। कहा बीते दिन जनसमस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया। उनके घर पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। उनके साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की कोशिश हुई। सीमांत गांव गेंवाली में ग्रामीण अनशन पर बैठे हैं, लेकिन सीएम और विधायक ने उन्हें लेकर कुछ भी नहीं कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed