फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The forest department gave notice to vacate the land after the lease ended

Tehri News: लीज खत्म होने पर वन विभाग ने दिया भूमि खाली करने का नोटिस

Wed, 06 Nov 2024 05:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 06 Nov 2024 05:01 PM IST
विज्ञापन
The forest department gave notice to vacate the land after the lease ended
ब्रह्मपुरी स्थित पथिक साधना मंदिर की लीज हो चुकी है खत्म
विज्ञापन

नई टिहरी। नरेंद्रनगर वन प्रभाग के शिवपुरी रेंज के अंतर्गत ब्रह्मपुरी स्थित पथिक साधना मंदिर की लीज खत्म होने पर वन विभाग की ओर से वन भूमि को खाली करने का नोटिस जारी किया गया है। रेंज अधिकारी ने लीज को एक सप्ताह में खाली कराने को कहा है। दूसरी ओर, मामले में अखिल भारतीय संत समिति ऋषिकेश के अध्यक्ष महंत आलोक हरि ने एसडीएम नरेंद्रनगर को ज्ञापन देकर लीज खत्म होने पर पथिक साधना मंदिर को सील करने की मांग की है।
ज्ञापन में उन्होंने बताया है कि कमल नयनाचार्य पथिक के नाम से 1976 में शिवपुरी रेंज के ब्रहमपुरी में लीज स्वीकृत हुई थी। बीते 20 अक्तूबर को पथिक साधना मंदिर के रिसीवर सुरेश दास का निधन हो चुका है। लीज संख्या 69 भी खत्म हो चुकी है, लेकिन वहां कुछ बाहरी राज्यों के लोग आकर माहौल खराब कर रहे हैं। ब्रहमपुरी में गंगा घाट पर स्नान करने के लिए आसपास के लोग, साधु संत आते हैं। बाहरी लोग वहां आकर शांति भंग करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

शिवपुरी रेंज के रेंजर विवेक जोशी ने बताया कि लीज खत्म होने का मामला संज्ञान में आने पर साधना मंदिर ब्रहमपुरी को नोटिस जारी कर दिया गया है। एक सप्ताह के अंतर्गत उन्हें वन भूमि खाली करने का समय दिया गया है। सुरेश दास की मृत्यु के पश्चात गैर कानूनी तरीके से कुछ लोग वहां बैठक कर उक्त भवन, भूमि के लिए नए रिसीवर/ महंत की नियुक्ति करने की योजना बना रहे है, जो कि वन अधिनियमों का उल्लंघन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed