फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The Forest Department demolished a toilet built forest land.

Tehri News: बिना वन भूमि हस्तांतरण के बन रहे शौचालय को वन विभाग ने किया ध्वस्त

Fri, 16 Jan 2026 07:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 16 Jan 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
The Forest Department demolished a toilet built forest land.
बिना वन भूमि हस्तांतरण के बन रहे शौचालय को वन विभाग ने किया ध्वस्त
विज्ञापन

पुरोला। पुरोला के मोरी बाजार में वन भूमि पर बिना भूमि हस्तांतरण के किए जा रहे शौचालय निर्माण को टौंस वन प्रभाग की टीम ने ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई वन विभाग की ओर से दूसरी बार की गई है। तीन सप्ताह पूर्व पुल के पास वन भूमि पर शौचालय का निर्माण किया जा रहा था, जिसे वन अधिनियम का उल्लंघन मानते हुए हटाया गया। जिला पंचायत सदस्य पवन दास ने कार्रवाई पर नाराजगी जताई और कहा कि शौचालय जनहित को ध्यान में रखकर उनकी देखरेख में बनाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि यदि किसी विभाग को आपत्ति थी तो निर्माण के समय सूचना दी जानी चाहिए थी। बिना पूर्व नोटिस तोड़े जाने से लोगों की मूलभूत सुविधा प्रभावित हुई। ब्लॉक प्रमुख रणदेव राणा ने कहा कि शौचालय जनता की मूलभूत आवश्यकता से जुड़ा संवेदनशील विषय है। मोरी बाजार में इसकी आवश्यकता को देखते हुए शासन व प्रशासन को संवाद के माध्यम से समाधान निकालकर निर्माण सुनिश्चित करना चाहिए। विधायक दुर्गेश लाल ने कहा कि दूरदराज क्षेत्रों से आने-जाने वाले ग्रामीण और पर्यटकों के लिए शौचालय का निर्माण आवश्यक है। उन्होंने वन विभाग से वार्ता कर जनहित में निर्णय लेने की बात कही। सीगतुर रेंज के रेंज अधिकारी अंचल गौतम ने बताया कि वन आरक्षित चंणागु कक्ष संख्या-7 में बिना वन भूमि स्थानांतरण के अतिक्रमण के प्रयास को वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत विधिक कार्रवाई करते हुए विफल कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed