फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The elderly did not get the vaccine, the data of the admitted people could not be shown

वृद्धों को नहीं लगी वैक्सीन, दिखा नहीं पाए भर्ती लोगों का डाटा

Wed, 27 Oct 2021 07:06 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
The elderly did not get the vaccine, the data of the admitted people could not be shown
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव/सिविल जज सीनियर डिविजन अशोक कुमार ने बुधवार को नरेंद्रनगर में संचालित आशा किरण सेवा आश्रम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें आश्रम में कई खामियां मिलीं। इस मामले में उन्होंने समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों की भूमिका को संदिग्ध बताया। साथ ही आश्रम संचालकों की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने पुलिस को आश्रम में रह रहे लोगों का सत्यापन करने के लिए कहा।
विज्ञापन

सिविल जज सीनियर डिविजन अशोक कुमार ने बताया कि आश्रम में छह लोग रहते हैं। इसमें दो वृद्ध लोग दिव्यांग हैं। आश्रम में निवासरत वृद्धों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज न लगने पर उन्होंने चिंता जताई। बताया कि निरीक्षक के दौरान उन्होंने आश्रम के प्रबंधक सचिव विशन लाल शाह, जिला समाज कल्याण अधिकारी किशन सिंह चौहान को भर्ती व्यक्तियों का डेटा रिकॉर्ड दिखाने, रिलीज किए गए चार लोगों का भी रिकॉर्ड दिखाने को कहा तो संचालक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इस आश्रम के नाम से ही धनोल्टी क्षेत्र में दो स्कूल भी संचालित होना बताया है। आश्रम का रिकॉर्ड देखने से प्रतीत हुआ है कि विदेशों से फंडिंग होती है, लेकिन आश्रम पर कोई खर्च नहीं किया जाता है। कमरों में सीलन है और पानी निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। बताया कि समाज कल्याण विभाग इस आश्रम की निगरानी करता है लेकिन इस पूरे मामले में समाज कल्याण विभाग की भूमिका संदिग्ध बनी हुई है। आश्रम संचालन के लिए अधिकारियों को मानक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। इस मौके पर थानाध्यक्ष प्रदीप पंत भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed