Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The Durga-Munglodi road awaits repairs.

Tehri News: दुड़गा-मुंगलोड़ी सड़क को मरम्मत का इंतजार

Sat, 23 May 2026 04:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sat, 23 May 2026 04:21 PM IST
विज्ञापन
The Durga-Munglodi road awaits repairs.
गड्ढे और क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवारें बढ़ा रही है लोगों की मुसीबतें
विज्ञापन

थत्यूड़ (टिहरी)। मरम्मत के अभाव में जौनपुर ब्लॉक के दुड़गा- मुंगलोड़ी सड़क मार्ग की स्थिति खस्ताहाल बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बडे़-बडे़ गड्ढे बन गए है। आपदा से क्षतिग्रस्त क्षतिग्रस्त दीवारों और नालियों की मरम्मत न होने से लोगों को आवागमन के दौरान परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। भाजपा जौनपुर मंडल अध्यक्ष सुनील थपलियाल ने इस संबंध में लोनिवि थत्यूड़ के ईई को ज्ञापन सौंपकर समस्या से अवगत कराया है।
ज्ञापन में उन्होंने बताया है कि दुड़गा से मुंगलोड़ी तक कई स्थानों पर सड़क की दीवारें क्षतिग्रस्त है। क्षतिग्रस्त स्थानों पर सुरक्षा के कोई भी इंतजाम नहीं है। बरसात के दौरान स्थिति और अधिक खराब हो सकती है। नालियों की मरम्मत नहीं होने से बरसात के पानी से सड़क के गड्ढे भर रहे हैं। पूर्व में विभाग ने पैचवर्क निर्माण के लिए निविदा जारी की थी लेकिन अब तक कार्य शुरू नहीं किया गया।
विज्ञापन

इससे लोगों में रोष है। उन्होंने सड़क पर शीघ्र डामरीकरण, नाली निर्माण और क्षतिग्रस्त दीवारों के पुनर्निर्माण की मांग की है। इस बाबत लोनिवि के ईई राजेंद्र कुमार टम्टा ने बताया कि वर्ष 2023 में पीएमजीएसवाई से दुड़गा- मुंगलोड़ी सड़क विभाग के हैंडओवर हुई है। सड़क पर वन टाइम मेंटेनेंस का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था जो स्वीकृत नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed