फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The department could not complete the search for land for Ayush hospital

Tehri News: आयुष अस्पताल के लिए जमीन की तलाश पूरी नहीं कर पाया विभाग

Wed, 18 Dec 2024 06:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Wed, 18 Dec 2024 06:06 PM IST
विज्ञापन
The department could not complete the search for land for Ayush hospital
नई टिहरी। आयुष अस्पताल बनाने के लिए विभाग अभी तक जमीन की तलाश पूरी नहीं कर पाया है, जिससे चार-पांच वर्ष पहले स्वीकृत 50 बेड के आयुष अस्पताल का निर्माण कार्य अधर में लटका है।
विज्ञापन

जिले में स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने के लिए वर्ष 2019-20 में केंद्र सरकार की ओर से 50 बेड के आयुष अस्पताल और वेलनेस सेंटर बनाने के लिए 15 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे। विभाग ने काफी प्रयासों के बाद जाखणीधार ब्लाॅक के लामरीधार में अस्पताल का भवन निर्माण शुरू कराया था, लेकिन वहां साइट डेवलपमेंट कार्य शुरू करने के कुछ दिनों बाद ही कार्यदायी संस्था ने काम बंद कर दिया था।
विज्ञापन

काम बंद होने के करीब दो साल बाद विभाग ने उस जगह को बिल्डिंग के लिए अनुचित पाते हुए वहां अस्पताल बनाने का प्रस्ताव कैंसिल कर दिया। उसके बाद फिर से अस्पताल बनाने के लिए जमीन की तलाश शुरू की गई, तो जाखणीधार के कोटी खास और जिला मुख्यालय के नजदीक छमुंड में करीब 25-25 नाली जमीन मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग ने कार्यदायी संस्था के साथ दोनों जगह की जमीन का निरीक्षण किया, जिसमें छमुंड की जमीन में कई खामियां सामने आई है। उसके बाद विभाग के पास कोटीखास के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं है। बावजूद विभागीय अधिकारी जमीन को लेकर अपनी फाइनल राय नहीं बना पाए हैं। इससे 50 बेड के आयुष अस्पताल का प्रस्ताव चार-पांच साल से ठंडे बस्ते में पड़ा हुआ है।



बीते अगस्त-सितंबर माह में जाखणीधार के कोटीखास और छमुंड में मिली जमीन का संयुक्त निरीक्षण किया गया। इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी गई थी, लेकिन अभी तक जमीन का फाइनल नहीं हो पाया है। इसी माह चार दिसंबर को फिर से जमीन का चयन करने के लिए पत्र भेजा गया है। फाइनल होने के बाद जमीन विभाग के नाम करने का प्रस्ताव तैयार किया जाएगा।
डाॅ. सुभाष चंद, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed