{"_id":"8834732e36754497ef290da278f7e632","slug":"the-debut-today-of-vasantotsav-with-demolition-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा आरती के साथ वसंतोत्सव का आगाज आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा आरती के साथ वसंतोत्सव का आगाज आज
ब्यूरो/ अमर उजाला नई टिहरी
Updated Wed, 10 Feb 2016 09:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई टिहरी। गंगा आरती के साथ टिहरी वसंतोत्सव का आगाज बृहस्पतिवार से होगा। मेले के लिए बौराड़ी स्टेडियम में पांडाल सजना शुरू हो गया। जिला पंचायत की ओर से इस बार नई टिहरी और बौराड़ी बाजार में सजावट शुरू कर दी गई है।
जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण ने बताया कि मेले के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बृहस्पतिवार शाम पांच बजे कोटी कालोनी में परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानंद मुनी मां गंगा की आराधना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। 12 फरवरी को पर्यटन मंत्री दिनेश धनै बौराड़ी स्टेडियम में वसंतोत्सव का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले 11 बजे से स्थानीय शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राए सुमन पार्क से बौराड़ी स्टेडियम तक मार्च पास्ट और झांकी निकालेंगे। इस दौरान छोलिया और जौनपुरी नृत्य भी होगा। रात को गायक किशन महीपाल, गजेंद्र राणा और वीरेंद्र रापूत, रेश्मा शाह और हास्य कलाकार घनानंद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। बताया कि 14 फरवरी को सीएम हरीश रावत मेले का समापन करेंगे।