फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The death of the worker being electrocuted while repairing the line

लाइन की मरम्मत करते कर्मी की करंट लगने से मौत

Fri, 11 Nov 2016 08:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ नई टिहरी
अमर उजाला ब्यूरो/ नई टिहरी Updated Fri, 11 Nov 2016 08:50 PM IST
विज्ञापन

टिहरी के घियाकोटी में विद्युत विभाग नैनकोट के पावर स्टेशन कर्मियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। स्टेशन कर्मियों ने फाल्ट वाली लाइन की बिजली काटने की बजाए किसी दूसरी लाइन की बिजली काट दी। इससे बेखबर ठेका कांट्रेक्ट कर्मचारी सुनील सिंह फाल्ट ठीक करने के लिए पोल पर तो चढ़ा लेकिन करंट लगने से उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


इस दौरान 108 मुलाजिमों की दूसरी लापरवाही सामने आई। आपातकालीन सेवा होने के बावजूद एंबुलेंस खराब बताई गई, जिसके चलते एंबुलेंस मंसूरी से मंगवाई गई। आनन-फानन में घायल हो अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


गुस्साए परिजन शव को उठाकर ऊर्जा निगम के दफ्तर पहुंचे, और शव रखकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मांग की कि मृतक के आश्रितों को मुआवजा दिया जाए व लापरवाह स्टाफ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जानी चाहिए। शुक्रवार को घियाकोटी- इडवालस्यूं की विद्युत लाइन खराब होने की सूचना दफ्तर में आई थी। गांव पाब कोटी सिलवाड़ निवासी सुनील सिंह निगम ठेकेदार के साथ घीया कोटी लाइन की मरम्मत करने चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाइन को ठीक करने के लिए वह बिजली के खंभे पर चढ़ गया। लाइन ठीक करने से पहले उन्होंने शेड डाउन भी मांग लिया था, लेकिन पावर स्टेशन में कार्यरत कर्मचारी ने दूसरी जगह की बिजली काट दी। इससे बेखबर सुनील सिंह लाइन की मरम्मत करने के लिए पोल पर चढ़ गया। लाइन को छूते ही वह करंट की चपेट में आ गया और जमीन पर गिर गया, जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई।

ग्रामीणों ने 108 से संपर्क किया लेकिन गाड़ी खराब होने से सेवा मसूरी से मंगाई गई, लेकिन देर होने पर ग्रामीणों ने आनन-फानन में घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

लापरवाही पर ग्रामीणों ने कड़ा रोष जताते हुए दोषी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने और उचित मुआवजा देने की मांग को लेकर शव के साथ पावर स्टेशन में बैठ गए। देर सायं तक ग्रामीण ऊर्जा निगम के अधिकारियों के इंतजार में पावर स्टेशन पर ही डटे रहे। घर का अकेला सुनील अपने पीछे पत्नी गुडडी देवी, एक बेटी प्रिया, प्रियांषु और दिव्यांशु को छोड़ गए। देर सायं खबर भेजे जाने तक ग्रामीण शव को लेकर पावर स्टेशन पर ही डटे रहे। 


करंट लगने की सूचना मिली :
ठेका कर्मचारी को करंट लगने की सूचना मिली है लेकिन लिखित में कुछ नहीं आया है। एसडीओ को मौके पर भेजा गया है। जिस कर्मचारी की गलती पाई गई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। निगम की ओर से जो मुआवजा तय होगा वह दिया जाएगा। 
दीपक पाल आर्य, अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगम नई टिहरी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed