फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The date of commencement of cruise service in the lake is increasing

Tehri News: झील में क्रूज सेवा शुरू होने की बढ़ती जा रही तारीख

Tue, 07 May 2024 06:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 07 May 2024 06:47 PM IST
विज्ञापन
The date of commencement of cruise service in the lake is increasing
नई टिहरी। टिहरी झील में साहसिक खेलों के शौकिनों के लिए बनाए जा रहे आधुनिक तकनीकी के क्रूज की सेवा शुरू होने की तारीख बढ़ती जा रही है। क्रूज बोट को फरवरी और फिर मई में शुरू होने का दावा किया गया था, लेकिन केरल से समय पर सामान न आने, श्रमिकों के छुट्टी पर जाने, झील के घटते जलस्तर से कार्य करने में आ रही दिक्कतों के चलते अब जून में क्रूज बोट की सेवाएं शुरू होने की उम्मीद है। 15 मई से झील में क्रूज बोट का ट्रायल शुरू होगा।
विज्ञापन


टिहरी झील में वर्ष 2014-15 में बोटिंग सेवा शुरू हुई थी। वर्तमान में पैरासेलिंग, बनाना राइडिंग, स्पीड बोट, जेट स्की, जॉर्बिंग, वाटर रोलर, वाटर स्कूटर समेत 100 से अधिक बोटें संचालित की जा रही है। टाडा (टिहरी झील विशेष क्षेत्र पर्यटन प्राधिकरण) ने समुद्र में चलने वाले क्रूज बोट टिहरी झील में भी उतारने का निर्णय लिया था।
विज्ञापन

टेंडर के माध्यम से करीब एक साल पहले एक निजी क्षेत्र की एसएन फोरेस्टी को क्रूज बोट चलाने की अनुमति दी थी। कंपनी ने पहले इस साल फरवरी, फिर अप्रैल-मई से क्रूज का संचालन शुरू करने का दावा किया था, लेकिन झील के घटते जलस्तर, केरल से सामान समय पर न पहुंचने के कारण लगातार तारीख बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएन फोरेस्टी के निदेशक विजय बिष्ट का कहना है कि क्रूज का काम अंतिम चरण में है। 15 मई से झील क्रूज का ट्रायल शुरू किया जाएगा। ट्रायल सफल रहने पर जून से विधिवत रूप से सेवाएं शुरू की जाएगी। आधुनिक सुविधा युक्त 12 कमरे, रेस्टोरेंट, शौचालय निर्माण बनाए जा रहे हैं। साढ़े सात करोड़ की धनराशि से क्रूज को तैयार किया जा रहा है।


टिहरी झील में क्रूज बोट का निर्माण एक निजी कंपनी के माध्यम से किया जा रहा है। कंपनी को जल्द सेवा शुरू करने को कहा गया है। उम्मीद है कि लोकसभा चुनाव की आचार संहिता निपटने के बाद क्रूज बोट सेवा शुरू की जाएगी।

-सोबत सिंह राणा, जिला पर्यटन अधिकारी टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed