फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The contract system will end soon in the bodies: Jaipal

निकायों में जल्द समाप्त होगी ठेका प्रथा : जयपाल

Sun, 12 Sep 2021 09:11 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 Sep 2021 09:11 PM IST
विज्ञापन
The contract system will end soon in the bodies: Jaipal
राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के निदेशक जयपाल वाल्मीकि ने पर्यावरण मित्रों की समस्या सुनते हुए कहा कि सरकार ने वर्षों से लंबित कई मांगों का निराकरण किया है। कहा कि प्रदेश से पर्यावरण मित्रों की ठेका प्रथा को समाप्त कर स्थाई नियुक्ति देने के लिए गंभीरता से प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कोरोना संकट से लेकर निरंतर शहर को साफ सुंदर बनाने के लिए काम करने वाले कर्मियों को प्रमाणपत्र भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

रविवार को बौराड़ी में सफाई कर्मचारी आयोग के निदेशक का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि 2014 से पर्यावरण मित्रों की सीधी भर्ती पर रोक है। ठेका प्रथा पर कर्मियों से सेवाएं लेकर उनका आर्थिक शोषण किया जा रहा है। निरंतर सेवाएं देने के बाद भी काम के अनुरूप दाम नहीं मिल रहा है। आयोग के निदेशक ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सफाई कर्मचारियों का सामूहिक बीमा फिर से शुरू कर दिया है। पूर्ववर्ती सरकार ने सफाई कर्मचारियों के रिक्त पदों को मृत घोषित कर ठेका प्रथा शुरू की थी। इस मौके पर सुनील कुमार डब्बू, राकेश लवली, नंदू वाल्मिकी, मुरारी लाल खंडवाल, धर्मवीर गहलोत, सुमित कांगड़ा, रिंकू वाल्मिकी, संजय कुमार, रोहित कुमार, राजन कुमार, आदित्य राजन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed