फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The condition of the women who fell unconscious after being struck by lightning is out of dange

Tehri News: बिजली गिरने से बेहोश हुई महिलाओं के स्थिति खतरे से बाहर

Fri, 08 May 2026 07:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 08 May 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
The condition of the women who fell unconscious after being struck by lightning is out of dange
बालगंगा तहसील की टीम सीमांत गांव गेंवाली पहुंची निरीक्षण के लिए
विज्ञापन

घनसाली(टिहरी)। भिलंगना ब्लॉक के सीमांत गेंवाली गांव में गत दिवस शाम को आकाशीय बिजली गिरने से खेतों में काम कर रही दो महिलाएं बेहोश हो गई थी। दोनों महिलाओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर में प्राथमिक उपचार के बाद देर रात को ही बेस अस्पताल श्रीनगर के लिए रेफर कर दिया गया था। दोनों महिलाओं की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

गेंवाली गांव के ग्राम प्रधान देवेश्वरी देवी ने बताया कि गांव की रूपा देवी (27) पत्नी जयवीर सिंह और बबीता (23) पुत्री शेर सिंह शाम के समय घर के पास खतों में आलू की रोपाई कर रही थी। अचानक मौसम खराब होने से तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरी, जिससे दोनों महिलाएं बेहोश हो गई। ग्रामीणों और परिजनों ने देर शाम को दोनों को डंडी-कंडी के सहारे सड़क तक पहुंचाया। जिसके बाद 108 एंबुलेंस सेवा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर लाया गया। बताया दोनों सगी बहिनें हैे।
विज्ञापन

इस बाबत सीएमओ डॉ़ श्याम विजय ने बताया कि सीएचसी बेलेश्वर के डॉक्टरों ने दोनों महिलाओं को जांच के लिए बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा है। बताया रूपा देवी सात माह की गर्भवती है। श्रीनगर अस्पताल के डॉक्टरों ने महिला का अल्ट्रासाउंड कर जांच की है, जिसमें जच्चा और बच्चा दोनों स्वास्थ्य हैं। उनकी बहन बबीता भी स्वास्थ्य हैं। दोनों को जल्द अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। इधर ग्रामीण बचन सिंह रावत, साेहन सिंह, कुंदन सिंह ने बताया आकाशीय बिजली गिरने से गांव के पास जंगल में चुगने जा रखी करीब 50 भेड़ और बकरियां मर गई हैं। साथ ही 20 से अधिक बकरियां लापता हैं। इधर घनसाली एडीएम मंजू राजपूत ने बताया कि गेंवाली गांव में गत दिन आकाशीय बिजली के गिरने से दो महिलाओं के बेहोश होने और कई बकरियों के मरने की जानकारी मिलने के बाद बालगंगा तहसील प्रशासन की टीम को निरीक्षण के लिए गांव भेजा गया है। दूरस्थ क्षेत्र होने के कारण शुक्रवार देर शाम तक किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed