{"_id":"68a070363874ed76310e082f","slug":"the-citys-parks-are-in-a-bad-state-the-condition-of-gym-equipment-is-also-bad-tehri-news-c-50-1-nth1001-114082-2025-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: नगर के पार्क बदहाल, जिम उपकरणों की स्थिति भी खस्ताहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: नगर के पार्क बदहाल, जिम उपकरणों की स्थिति भी खस्ताहाल
Sat, 16 Aug 2025 05:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 16 Aug 2025 05:19 PM IST
विज्ञापन
बच्चों का पार्क में खेलना हुआ मुश्किल
नई टिहरी। नगर पालिका के नई टिहरी व बौराड़ी में बने अधिकांश पार्कों व उनमें लगे उपकरणों की स्थिति खस्ताहाल है। देखरेख के अभाव में पार्कों में बच्चों के खेलने और व्यायाम के लिए लगाए गए उपकरण बेकार हो चुके हैं।
कलेक्ट्रेट, बसंत विहार, विधि विहार, जेल प्वाइंट, पुलिस कॉलोनी, ई, सी, डी, जी, एच, जे ब्लॉक, मोलधार, गणेश चौक बौराड़ी, दीन दयाल उपाध्याय सहित कई पार्कों में वर्ष 2016-17 में पालिका ने लाखों की लागत से बच्चों के खेलने और महिलाओं व पुरुषों के लिए विभिन्न प्रकार के व्यायाम उपकरण के साथ बैठने के लिए लोहे के बेंच लगाए थे।
उनकी देखरेख नहीं होने से पार्कों में लगे बच्चों के खेलने व व्यायाम के उपकरण खराब हो चुके हैं। कुछ उपकरण जंग खा रहे हैं। कई पार्कों से उपकरण चोरी हो चुके हैं। पार्कों की सुरक्षा के लिए लगाई रेलिंग, गेट, दीवार टूट चुकी है जिससे बच्चों व लोगों को पार्कों में लगाएं गए उपकरणों का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
स्थानीय लोग व नई टिहरी नागरिक मंच के पदाधिकारी समय-समय पर पार्कों व उनमें लगे उपकरणों की मरम्मत की मांग कर हैं लेकिन पार्कों के साथ उनमें लगे उपकरणों की मरम्मत नहीं हो पाई है। नागरिक मंच अध्यक्ष सुंदरलाल उनियाल, उपाध्यक्ष भगवान चंद रमोला, महामंत्री जगजीत सिंह नेगी ने नगर पालिका के पार्कों व उसमें लगे उपकरणों की मरम्मत करने और बेकार उपकरणों बदलने की मांग है।
वर्तमान में नगर क्षेत्र में बंद पड़ी नालियों की साफ-सफाई का काम किया जा रहा है। बरसात के समाप्त होने के बाद सड़कों के सुधारीकरण का कार्य करवाया जाएगा। उसके बाद पार्कों व अन्य क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों का मरम्मत कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
मोहन सिंह रावत, नगर पालिका अध्यक्ष, नई टिहरी।