फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The canals of Bhilangana are falling into disrepair due to lack of funds.

Tehri News: बजट के अभाव में दम तोड़ रहीं भिलंगना की नहरें

Thu, 01 Jan 2026 05:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Thu, 01 Jan 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
The canals of Bhilangana are falling into disrepair due to lack of funds.
दो साल से टूटी नहरों की नहीं हो पाई है मरम्मत, किसान हो रहे हैं परेशान
विज्ञापन

नई टिहरी। मरम्मत के अभाव में भिलंगना ब्लॉक की बड़कोट-रगस्या-बूढ़ाकेदार, निवाल गांव दांयी नहर, लोह नहर बूढ़ाकेदार दम तोड़ रही है। आपदा से नहरें जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है जिससे खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। काश्तकारों को सिंचाई के लिए दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। नहरों की मरम्मत नहीं होने से लगभग 500 परिवारों को अब खेत बंजर होने की चिंता सता रही है।
वर्ष 2024 और 25 में अगस्त, सितंबर में बारिश के दौरान भिलंगना ब्लॉक क्षेत्र की सिंचाई नहरों को भारी नुकसान पहुंचा था। नहरों के ऊपर मलबा गिरने और भूस्खलन होने से नहरें जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई थी। पिछले दो साल से बड़कोट-रगस्या-बूढ़ाकेदार, निवाल गांव दांयी नहर, लोह नहर बूढ़ाकेदार नहर पर एक बार भी मरम्मत कार्य नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

नहरों से रगस्या, भोदी, निवाल गांव, थाती गांव के काश्तकार खेतों में सिंचाई करते हैं। काश्तकार राजपाल सिंह पंवार, कुशाल सिंह नेगी, सतीश रतूड़ी व निवाल गांव के पूर्व प्रधान अखिलेश ने बताया कि ग्राम पंचायत की बैठक, तहसील दिवस और बीडीसी बैठकों कई बार नहरों की मरम्मत न होने की शिकायत दर्ज की गई लेकिन विभाग की ओर से मरम्मत करने के लिए कोई भी कार्रवाई नहीं की जा रही है। नहरों से लगभग 500 परिवार खेतों की सिंचाई करते है। यदि जल्द नहरों की मरम्मत नहीं की जाती है तो खेत बंजर हो सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आपदा से क्षतिग्रस्त भिलंगना ब्लॉक की सिंचाई नहरों की मरम्मत के लिए दो बार आपदा मद में प्रस्ताव बनाकर भेजा गया लेकिन धनराशि की स्वीकृति नहीं मिल पाई। नहरों की मरम्मत करने के लिए अब नाबार्ड को प्रस्ताव बनाकर भेजा जा रहा है।
-अनूप कुमार डियूंडी, ईई, सिंचाई विभाग टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed