फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The bridge built in Asena dedicated to the public

असेना में बना पुल जनता को किया समर्पित

Thu, 19 May 2022 07:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 19 May 2022 07:42 PM IST
विज्ञापन
The bridge built in Asena dedicated to the public
नई टिहरी के असेना में पुल का लोकार्पण करते विधायक शक्ति लाल शाह। - फोटो : NEW TEHRI
भिलंगना और जाखणीधार ब्लॉक की करीब डेढ़ लाख की आबादी के लिए नई टिहरी-गडोलिया-घनसाली मार्ग पर असेना में नव निर्मित पुल जनता के आवागमन के लिए शुरू हो गया है। वर्ल्ड बैंक ने छह करोड़ 63 लाख रुपये की लागत से भारी वाहनों के लिए 52 मीटर स्पॉन के डेढ़ लेन पुल का निर्माण किया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह ने नवनिर्मित भारी वाहन मोटर पुल का पूजा-अर्चना कर लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों से लेकर चारधाम यात्रियों को आवागमन की सुविधा देने के लिए सरकार ने उत्तराखंड डिजास्टर रिलीफ फंड से बजट देकर भारी वाहनों के लिए पुल का निर्माण करवाया है। कार्यदायी संस्था के सहायक अभियंता सौरभ चौहान, सुधीर कुमार ने बताया कि अक्तूबर 2020 में पुल का निर्माण शुरू करवाया गया था। उन्होंने पुल से जुड़ी तकनीकी जानकारी भी दी। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य डा. कार्तिका नंद डोभाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य पूजा नेगी, लक्ष्मण सिंह नेगी, आंनद बिष्ट, कमलेश कंसवाल, दिनेश गुसाईं, रूकम लाल राही, राकेश भट्ट, कुशाल रावत, चंद्रमोहन बिष्ट, राजेंद्र डोभाल, जेई अरुण कठैत, शैलेंद्र पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed