फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The bodies were buried innocent Removed

मासूम का दफनाया गया शव निकाला गया

Sat, 12 Mar 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला/घनसाली (टिहरी)।
अमर उजाला/घनसाली (टिहरी)। Updated Sat, 12 Mar 2016 10:51 PM IST
विज्ञापन

दुष्कर्म की कोशिश में मासूम बच्ची की मौत के बाद गुपचुप दफनाया गया बच्ची का शव शनिवार को राजस्व पुलिस ने बरामद कर लिया है। पंचनामा भरने के बाद शव को मेडिकल परीक्षण और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी भेज दिया गया। आरोपी को रविवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। राजस्व पुलिस को अब इस मामले में मेडिकल रिपोर्ट आने का इंतजार है। मृत बच्ची के शरीर पर चोट के नीले निशान पड़े हुए है।

विज्ञापन


विनकखाल में एक नेपाली महिला के साथ उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नूरपुर कस्बा (चांदपुर) निवासी सोन (22) पुत्र मोहम्मद युसूफ डेढ़ साल से रह रहा था। सात मार्च की रात को युवक ने महिला की डेढ़ साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की जिसमें बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद युवक फरार हो गया था। बच्ची की मां और नाना ने शव को गुपचुप गांव से दो किमी दूर शिवगढ़ी नामे तोक के जंगल में दफना दिया था। 11 मार्च को पुलिस ने आरोपी को चमियाला बाजार से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


शनिवार को प्रतापनगर एसडीएम स्मिता परमार राजस्व पुलिस टीम के साथ दोपहर 12 बजे विनकखाल पहुंची। वहां से बच्ची के नाना को शिवगढ़ी नामे तोक ले गई। नाना की निशानदेही पर दफनाए गए शव को अपराह्न तीन बजे खोदकर बाहर निकाला गया। एसडीएम परमार ने बताया कि पंचनामा भरने के बाद शव को मेडिकल परीक्षण और पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। जांच अधिकारी राजस्व उप निरीक्षक हरिकिशन कोहली ने बताया कि आरोपी को रविवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मेडिकल और पीएम रिपोर्ट आने के बाद अन्य आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed