फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The birth of Ram and Sita was staged in Bangsheel

Tehri News: बंगशील में राम और सीता के जन्म का हुआ मंचन

Tue, 28 Oct 2025 07:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Tue, 28 Oct 2025 07:06 PM IST
विज्ञापन
The birth of Ram and Sita was staged in Bangsheel
थत्यूड़( टिहरी)। बंगशील गांव में संचालित रामलीला की दूसरे दिन राम और सीता जन्म का मंचन हुआ। रामलीला के सुंदर मंचन पर कलाकारों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरी। रामलीला मंचन में अयोध्या के राजा दशरथ अपने मंत्री सुमंत के पास कुलगुरु ऋषि वशिष्ठ को महल में बुलाने का आमंत्रण भेजते हैं। राजा दशरथ ऋषि वशिष्ठ से संतान न होने की व्यथा सुनाते हैं।
विज्ञापन

ऋषि वरिष्ठ राजा दशरथ को पुत्रेष्टि यज्ञ करने का सुझाव देते हैं। पुत्रेष्टि यज्ञ के बाद राजा दशरथ के घर राम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न का जन्म होता है। उधर मिथिलापुरी में बारिश न होने से अकाल पड़ने जैसी स्थिति बनी है। बारिश नहीं होने से मिथलापुरी की प्रजा दुखी है। बारिश के लिए वह हवन-यज्ञ करते हैं। इसी दौरान आकाशवाणी होती है कि जब राजा जनक और रानी सुनैना मिलकर खेत में सोने का हल चलाएंगे तब बारिश होगी।
विज्ञापन

मिथिला की प्रजा राजा जनक तक इस संदेश पहुंचाते हैं। राजा और रानी मिलकर खेत में सोने का हल चलाते हैं। हल एक घड़े टकरता है जिससे सीता का जन्म होने के साथ मिथिला में बारिश शुरू हो जाती है। इस मौके पर रामलीला समिति के संरक्षक वीरेंद्र नौटियाल,अध्यक्ष विजेंद्र पंवार, सचिव महावीर राणा, जयदेव गौड़, कमल किशोर नौटियाल, महिपाल राणा, जगत सिंह राणा शांति प्रसाद चमोली, प्रेम सिंह राणा, चंद्र सिंह रावत, महिपाल पंवार, दिलमणि गौड़ मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed