{"_id":"67c2e594c6174ee14507d432","slug":"the-audience-danced-to-the-bhajans-of-the-folk-singer-and-singer-tehri-news-c-50-1-nth1001-111335-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: लोक गायक और गायिका के भजनों की प्रस्तुति पर झूमे दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: लोक गायक और गायिका के भजनों की प्रस्तुति पर झूमे दर्शक
Sat, 01 Mar 2025 04:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Updated Sat, 01 Mar 2025 04:16 PM IST
विज्ञापन
नाग देवता का धार्मिक अनुष्ठान प्रसाद वितरण के साथ हुआ संपन्न
थत्यूड़ (टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक के परोडी गांव में आयोजित नाग देवता का पहला वार्षिक धार्मिक अनुष्ठान जागरण भजनों की प्रस्तुति और प्रसाद वितरण के साथ संपन्न हो गया। जौनपुर के लोक गायक सुरेंद्र राणा और गायिका कुसुम कुकरेती ने भजनों की सुंदर प्रस्तुति देकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
परोडी गांव में शुक्रवार रात को नाग देवता मंदिर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में लोक गायक राणा और गायिका कुकरेती ने बारिश के बीच पांडाल में महासू देवता की वंदना, सेम नागराजा और भगवान त्रिजुगीनारायण के भजनों से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। लोक कलाकार सुनील सजवाण ने भगवान श्रीकृष्ण के भजनों से कार्यक्रम को भक्तिमय बना दिया। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश नौटियाल ने कहा कि जौनपुर क्षेत्र के लोगों की देवी देवताओं के प्रति गहरी आस्था है, जिसके चलते आए दिन जौनपुर क्षेत्र के विभिन्न गांवों में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहता है।
इस मौके पर मंदिर समिति अध्यक्ष कोमल लेखवार, ग्राम प्रशासक विनीत लेखवार, सुनील थपलिया, वीरेंद्र राणा, जयपाल केरवान, गजेश लेखवार, रमेश लेखवार, शिशि भूषण लेखवार, अजय बधानी, जयंती प्रसाद बधानी, महादेव लेखवार आदि मौजूद थे।