फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The ambulance is rusting away in the hospital premises while waiting for a driver.

Tehri News: चालक के इंतजार में अस्पताल परिसर में जंग खा रही एंबुलेंस

Sun, 14 Dec 2025 05:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Sun, 14 Dec 2025 05:37 PM IST
विज्ञापन
The ambulance is rusting away in the hospital premises while waiting for a driver.
मरीजों को निजी वाहनों से जाना पड़ता है हायर सेंटर
विज्ञापन




नैनबाग (टिहरी)। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से चालक के इंतजार में खड़ी एंबुलेंस मरीजों और उनके परिजनों को मुंह चिढ़ा रही है। मरीजों को हायर सेंटर जाने के लिए 108 एंबुलेंस और टैक्सी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। एंबुलेंस के अभाव में कई बार मरीजों और परिजनों को दिक्कतें हो जाती है।



पीएचसी नैनबाग में मरीजों को इधर-उधर ले जाने के लिए को विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने विधायक निधि से वर्ष 2021-22 में एंबुलेंस उपलब्ध करवाया था। एंबुलेंस मिलने से मरीजों को हायर सेंटर जाने में सुविधा मिलेगी। कुछ समय तक अस्पताल के स्टाफ ने एंबुलेंस का संचालन किया। पीएचसी में चालक का पद स्वीकृत न होने के कारण लंबे समय से लाखों का एंबुलेंस पीएचसी के परिसर में अब खड़े-खड़े जंग खा रही है।
विज्ञापन




ग्राम प्रधान प्रदीप कवि, गंभीर सिंह रावत ने कहा कि विभाग की लापरवाही के कारण लोगों को एंबुलेंस सेवा का लाभ नहीं मिल पा रहा है। विभागीय अधिकारी एंबुलेंस चालक के लिए धन के अभाव बात कह कर अपना पल्ला झाड़ देते हैं। मरीजों की सुविधा के लिए क्षेत्र में एक 108 एंबुलेंस हैं लेकिन कई बार 108 सेवा नहीं मिलने से लोगों को मरीजों को टैक्सी से मसूरी, देहरादून, विकासनगर हायर सेंटर ले जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंबे समय से पीएचसी में खड़ी एंबुलेंस चालक के अभाव में शो पीस बन कर रह गई है। विभाग के पास जब वाहन चालक नहीं था तो लाखों की एंबुलेंस सेवा को अपने अधीन नहीं लेना चाहिए था। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से एंबुलेंस के लिए शीघ्र चालक की व्यवस्था करने की मांग है। चालक की व्यवस्था न होने पर वाहन को जरूरतमंद स्वास्थ्य केंद्र को स्थानांतरित करने की मांग उठाई है, ताकि वहां के लोगों को एंबुलेंस सेवा की सुविधा मिल सके।


एंबुलेंस सेवा संचालन के लिए चालक की नियुक्ति के लिए विभाग के उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है। चालक के अभाव में एंबुलेंस सेवा का संचालन नहीं हो पा रहा है। चालक की नियुक्ति होतेे ही एंबुलेंस का संचालन शुरू कर दिया जाएगा।

डॉ. देवाशीष चमोली, प्रभारी चिकित्साधिकारी पीएचसी नैनबाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed