फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   The administration and police have geared up to ensure a safe and smooth Chardham Yatra

Tehri News: चारधाम यात्रा को सुरक्षित और सुगम बनाने प्रशासन-पुलिस ने की कसी कमर

Fri, 27 Mar 2026 07:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी Updated Fri, 27 Mar 2026 07:04 PM IST
विज्ञापन
The administration and police have geared up to ensure a safe and smooth Chardham Yatra
संवेदनशील स्थानों पर चौकसी के लिए नियमित गश्त करे पुलिस
विज्ञापन

नई टिहरी। चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित और सुरक्षित संचालित करने के लिए तहसील प्रशासन और पुलिस ने शुक्रवार को यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रा मार्ग पर दुर्घटना संभावित संवेदनशील स्थलों पर संकेतक लगाने, पार्किंग व्यवस्था बनाने, यातायात प्रबंधन और डायवर्जन प्लान और आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता का जायजा लेते हुए सभी व्यवस्थाएं जल्दी चाक चौबंद करने के निर्देश दिए।

अक्षय तृतीया पर 19 अप्रैल 2026 को गंगोत्री-यमनोत्री के कपाट खुलते ही चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के प्रयासों के बीच पुलिस और प्रशासन व्यवस्था बनाने में जुटा हुआ है। शुक्रवार को एसडीएम संदीप घिल्डियाल और पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) सुरेंद्र सिंह भंडारी ने चारधाम यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्गों से मलबा हटाने और दुर्घटना संभावित स्थलों का सुधारीकरण कार्य जल्द पूरा करें। पार्किंग, बैरिकेडिंग और आपातकालीन सेवाएं भी तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा को सुचारु रखने के लिए संबंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी समन्वय बनाए रखें। इससे किसी प्रकार की समस्या आने पर शीघ्र ही सूचनाओं का आदान-प्रदान हो सकेगा। निरीक्षण टीम ने यात्रा मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने, संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त चौकसी बरतने, नियमित गश्त करने, पार्किंग स्थलों को चिह्नित कर संकेतक लगाने, आपात स्थिति से निपटने के लिए क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) और एंबुलेंस सेवा तत्पर रखने, यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क स्थापित करने को कहा गया है। पुलिस-प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील करते हुए कहा कि यात्रा के दौरान यातायात के नियमों का पालन करें, प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें और आपात स्थिति में पुलिस सहायता के लिए 112 नंबर पर संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed