{"_id":"65dddd3d5aa46600af086d54","slug":"thdc-ihet-students-stood-first-in-hackathon-new-tehri-news-c-50-1-sdrn1017-105438-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tehri News: हैकाथॉन में टीएचडीसी आईएचईटी के छात्र रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri News: हैकाथॉन में टीएचडीसी आईएचईटी के छात्र रहे प्रथम
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जालंधर में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता
नई टिहरी। टीएचडीसी हाइड्रो पावर अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान भागीरथीपुरम के कंप्यूटर साइंस विभाग के बीटेक अंतिम वर्ष के छात्रों ने राष्ट्रीय हैकाथॉन प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल किया।
डॉ. भीमराव आंबेडकर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान जालंधर में 24 और 25 फरवरी को आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय हैकाथॉन में टीएचडीसी आईएचईटी के कंप्यूटर साइंस से बीटेक अंतिम वर्ष के छात्र ईशान चौहान, ईशान शेखर, शिवम समंत और शिवम उत्पल झा ने हिस्सा लिया। उन्होंने स्मार्ट पार्किंग ऑटोमेटेड सॉल्यूशन विद हैसल फ्री टेकिंग से संबंधित सवालों का समाधान 30 घंटे के अंदर किया।
हैकाथॉन में देशभर के शीर्ष संस्थानों की 57 टीमों ने शिरकत की, जिसमें से टीएचडीसी आईएचईटी को प्रथम स्थान हासिल हुआ। संस्थान के निदेशक डॉ. शरद कुमार प्रधान, विभागाध्यक्ष विवेक कुमार, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट आफिसर मनदीप गुलेरिया आदि छात्रों के बेहतर प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त की। निदेशक ने कहा कि छात्रों की दृढ़ इच्छा शक्ति प्रयास और नवाचारात्मक सोच से राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित हैकाथॉन में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी और संस्थान की पहचान बनाई है। छात्रों को 30 हजार रुपये का नकद पुरस्कार और ट्रॉफी भेंट की गई।