फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   THDC came forward to help health facilities

स्वास्थ्य सुविधाओं की मदद के लिए टीएचडीसी आया आगे

Tue, 22 Feb 2022 08:52 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 22 Feb 2022 08:52 PM IST
विज्ञापन
THDC came forward to help health facilities
सेवा-टीएचडीसी ने श्रीदेव सुमन संयुक्त चिकित्सालय नरेंद्रनगर की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए हाथ आगे बढ़ाया है। सामाजिक दायित्व के तहत सेवा टीएचडीसी ने अस्पताल के लिए शवदाह वाहन, अल्ट्रासाउंड मशीन और लॉन्ड्री मशीन के लिए स्वास्थ्य विभाग को 40 लाख की धनराशि दी है। मार्च में स्वास्थ्य विभाग नरेंद्रनगर अस्पताल में शवदाह वाहन, अल्ट्रासाउंड मशीन और लॉन्ड्री मशीन जनता को समर्पित करेगी।
विज्ञापन

सीएमओ डा. संजय जैन ने बताया कि सेवा-टीएचडीसी के सहयोग से 26 लाख की अत्याधुनिक अल्ट्रासाउंड मशीन अस्पताल के लिए क्रय की गई है। साथ ही साढ़े 8 लाख की लागत से मोर्चरी वाहन (शवदाह वाहन) और करीब 5 लाख की कीमत से 15 किलो क्षमता की बड़ी लॉन्ड्री मशीन भी क्रय की गई है। सीएमओ ने बताया कि शवदाह वाहन को नरेंद्रनगर थाना पुलिस के सहयोग से संचालित किया जाएगा। सीएमओ ने बताया कि आचार संहिता समाप्त होने के बाद मार्च में इन कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed