फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   THDC and ITBP won their respective matches

Tehri News: टीएचडीसी और आईटीबीपी ने जीते अपने-अपने मैच

Wed, 31 Jan 2024 07:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jan 2024 07:00 PM IST
विज्ञापन
THDC and ITBP won their respective matches
सतीश यादव ने सबसे अधिक 51 और बृजेश ने 31 रन बनाए
विज्ञापन

नई टिहरी। टीएचडीसी इंडिया की ओर से कोटीकाॅलोनी में हुई क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन का मैच टीएचडीसी ए - टीएचडीसी उपनल और आईटीबीपी-सीआईएसएफ के बीच खेला गया। टीएचडीसी और आईटीबीपी के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अपने-अपने मैच जीते। दोपहर में हल्की बारिश होने पर मैच कुछ देर तक रोकना पड़ा।
बुधवार को टीएचडीसी ए और टीएचडीसी उपनल के बीच 20-20 ओवर का मैच खेला गया, जिसमें टीएचडीसी ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए उपनल के सामने 262 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाबी पारी में उतरी उपनल की टीम 155 रन पर सिमट गई। आईटीबीपी कोटीकाॅलोनी और सीआईएसएफ कोटेश्वर के बीच 15-15 ओवर का मैच खेला गया।
विज्ञापन

आईटीबीपी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 155 रन बनाए। जवाबी पारी में उतरी सीआईएसएफ 99 रन ही बना पाई। आईटीबीपी ने मैच 56 रनों से जीत लिया। आईटीबीपी की टीम से सतीश यादव ने सबसे अधिक 51 रन बनाए। जबकि सीआईएसएफ की टीम से बृजेश ने 31 रन बनाए हैं। इस मौके पर एजीएम डाॅ. एएन त्रिपाठी, एजीएम डीपी पात्रो, एजीएम अजय कंसल, प्रबंधक मनवीर नेगी, दीपक उनियाल, जयेंद्र रावत, विजय प्रकाश नौटियाल, विजयपाल रावत, सुरेश, रेफरी मनोज नेगी, भरतराम बडोनी और संतोष गुसाईं आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed