फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Temporary foot bridge over Aglad river shed

अगलाड़ नदी पर बना अस्थायी पैदल पुल बहा

Tue, 20 Jul 2021 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Temporary foot bridge over Aglad river shed
जौनपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत छनाण के भूमिया नामे तोक में अगलाड़ नदी पर बनाया गया अस्थायी पैदल पुल बह गई है। पुल बहने से परोड़ी और थानसारी गांव के लोगों के सामने आवागमन की समस्या उत्पन्न हो गई है। सड़क से गांव पहुंचने के लिए उन्हें अब तीन किमी का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ेगा।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता रमेश रावत ने बताया कि भूमिया तोक में वर्ष 2013 की आपदा में उक्त पुल बह गया था। आपदा के कारण अगलाड़ नदी ने अपना रुख पुल के दूसरी ओर बदल दिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने स्वयं के प्रयास से भूमिया तोक में लोहे के पाइपों व बल्लियों के सहारे अस्थायी पुल का निर्माण किया। यह पुल ग्राम पंचायत छनांण गांव के भूमिया तोक और थानसारी तोक को जोड़ने का काम करता था। इस पुल से ग्राम सभा परोड़ी और थानसारी के लोग भी आवागमन करते थे। बीते दिन अगलाड़ नदी का जल स्तर बढ़ने पर भूमिया तोक में बनाया गया अस्थायी पैदल पुल फिर बह गया। ऐसे में लोगों को अगलाड़ नदी को पार कर गांव तक पहुंचने के लिए तीन किमी की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed