फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Tehri News ›   Tehri SSP also corona infected, DM isolated

टिहरी एसएसपी भी कोरोना संक्रमित, डीएम हुईं आइसोलेट

Fri, 09 Apr 2021 10:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 09 Apr 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
Tehri SSP also corona infected, DM isolated
टिहरी जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार एक बार फिर तेजी से बढ़ रही है। शुक्रवार को एसएसपी तृप्ति भट्ट भी कोरोना संक्रमित हो गईं, जिसके बाद डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने भी स्वयं को होम आइसोलेट कर लिया है। शुक्रवार को जिले में 16 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डा. सुमन आर्य ने बताया कि एसएसपी ने ट्रू-नॉट मशीन से जांच कराई थी जिसमें उनके कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई है। बताया कि अब उनका आरटी-पीसीआर टेस्ट कराया जाएगा। बीते दिन एसएसपी घनसाली के हुलाणाखाल में आयोजित सीएम तीरथ सिंह रावत के साथ एक कार्यक्रम में भी शामिल हुई थीं। उस कार्यक्रम में पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, कृषि मंत्री सुबोध उनियाल, विधायक शक्ति लाल शाह, डा. धन सिंह नेगी, जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण, ब्लॉक प्रमुख बसुमती घणाता सहित डीएम और कई अधिकारी शामिल हुए थे। एसएसपी के कोरोना पॉजिटिव आने पर डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने भी स्वयं को होम आइसोलेट कर दिया है। एसएसपी और डीएम कार्यालय को सैनिटाइज किया गया। एडीएम शिवचरण द्विवेदी ने बताया कि अब संक्रमण के 155 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed